रेजरपे ने मलेशिया में पहला अंतर्राष्ट्रीय भुगतान गेटवे लॉन्च किया

  • 15 Jul 2023

भारत के घरेलू फिनटेक और भुगतान समाधान प्रदाता ‘रेजरपे’ ने 12 जुलाई, 2023 को मलेशिया में पहला अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे शुरू किया।

  • रेज़रपे के नए कर्लेक भुगतान गेटवे का लक्ष्य वर्ष 2025 तक 10 बिलियन वार्षिक सकल लेनदेन मूल्य के साथ 5,000 से अधिक व्यवसायों को सेवा प्रदान करना है।
  • रेज़रपे का लक्ष्य स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय भुगतान गेटवे के बीच अंतर को कम करना है।
  • मलेशिया में डिजिटल व्यापार वर्तमान में सकल घरेलू उत्पाद में 22.6 प्रतिशत का योगदान देता है और 2025 तक इसके 25.5 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है।
  • रेजरपे, मलेशिया की कंपनी कर्लेक का फरवरी 2022 में अधिग्रहण किया था।