राष्ट्रपति ने प्रदान किये भूमि सम्मान 2023

  • 19 Jul 2023

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 18 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में "भूमि सम्मान" 2023 प्रदान किए।

  • यह पुरस्कार डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) में उत्कृष्ट करने वाले राज्य सचिवों और जिला कलेक्टरों को प्रदान किया गया।
  • भूमि सम्मान-2023 विभिन्न राज्यों के नौ सचिवों सहित कुल 68 जिलों की टीम के अधिकारियों को प्रदान किया गया।
  • सर्वाधिक पुरस्कार ओडिशा (19 जिलों के 57 अधिकारी) एवं मध्यप्रदेश (15 जिलों के 35 अधिकारी) को प्रदान किया गया।
  • डीआईएलआरएमपी को भूमि संबंधी अभिलेखों के डिजिटलीकरण हेतु अगस्त 2008 में केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया था।