सेमीकंडक्टर के लिए भारत-जापान के बीच हुआ समझौता

  • 21 Jul 2023

भारत और जापान ने 20 जुलाई, 2023 को अनुसंधान और विनिर्माण सहित सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • जापान इस क्षेत्र में समझौता करने वाला अमेरिका के बाद दूसरा क्वाड साझेदार बन गया है।
  • दोनों देश एक (कार्यान्वयन संगठन) बनाएंगे जो सरकारों और उद्योगों के बीच सहयोग से काम करेगा।
  • लगभग 100 सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्रों के साथ जापान सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र वाले शीर्ष पांच देशों में से एक है।
  • ताइवान, दक्षिण कोरिया, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन सबसे अधिक सेमीकंडक्टरों का निर्माण करने वाले देश हैं।

सेमीकंडक्टर :- सेमीकंडक्टर का उपयोग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, जैसे मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा, संचार उपकरण, ट्रेन, एटीएम आदि में व्यापक रूप से किया जाता है। सेमीकंडक्टर विभिन्न प्रकार के कच्चे माल से बनाए जाते हैं, जिनमें सिलिकॉन, जर्मेनियम, गैलियम आर्सेनाइड और इंडियम फॉस्फाइड शामिल हैं।