पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान सम्मेलन

  • 22 Jul 2023

20 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में पारंपरिक औषधियों पर भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) का एक सम्मेलन आयोजित किया गया।

  • यह सम्मलेन आयुष मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय और आसियान में भारतीय मिशन के सहयोग से आयोजित किया।
  • सम्मेलन का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच पारंपरिक औषधि क्षेत्र में सर्वोत्तम अनुभव साझा करना है।
  • भारत-आसियान औषधि सम्मेलन एक दशक के बाद आयोजित किया गया है।
  • आयुष में पारंपरिक उपचार पद्धतियों में ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के विस्तार की व्यापक क्षमता है।
  • वर्तमान में आयुष मंत्रालय विभिन्न संक्रामक और गैर संचारी रोगों के आयुष पद्धति से उपचार पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संगठनों के साथ काम कर रहा है।

एक्ट ईस्ट नीति :- भारत की एक्ट ईस्ट नीति एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विस्तारित पड़ोस पर केंद्रित है। एक्ट ईस्ट नीति’ का उद्देश्य द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय स्तरों पर निरंतर जुड़ाव के माध्यम से आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक संबंध विकसित करना है।

आसियान :- दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन एक क्षेत्रीय संगठन है जो एशिया-प्रशांत के उपनिवेशी राष्ट्रों के बढ़ते तनाव के बीच राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये स्थापित किया गया।

आसियान के 10 सदस्य :- इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, कंबोडिया।