प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार

  • 03 Aug 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 1 अगस्त, 2023 को महाराष्ट्र के पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • प्रधानमंत्री ने नकद पुरस्कार की धनराशि नमामि गंगे परियोजना को दान में दी।
  • यह पुरस्कार प्रति वर्ष 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर प्रस्तुत किया जाता है।
  • लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा 1983 में इस पुरस्कार की स्थापना गई थी।