भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग की पांचवीं बैठक आयोजित

  • 09 Aug 2023

भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग (जेटीएससी) की पांचवीं बैठक 8 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।

  • यह बैठक जनवरी 2019 में आयोजित चौथी जेटीएससी बैठक के बाद से 4 वर्ष से अधिक के अंतराल के बाद आयोजित की गई।
  • वियतनाम भारत का 23वां सबसे बड़ा वैश्विक व्यापार भागीदार और आसियान देशों में पांचवां सबसे बड़ा भागीदार है।
  • आसियान के साथ भारत के कुल व्यापार में वियतनाम की हिस्सेदारी 11.2 प्रतिशत है।
  • वियतनाम भारत के लौह एवं इस्पात और कृषि एवं पशु उत्पादों, मुख्य रूप से मांस उत्पाद, पशु चारा, अनाज और समुद्री उत्पादों का प्रमुख खरीदार है।