अप्रैल-जुलाई में रूस से भारत का आयात दोगुना होकर 20.45 अरब डॉलर

  • 16 Aug 2023

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कच्चे तेल और उर्वरक का आयात बढ़ने से चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में रूस से भारत का आयात दोगुना होकर 20.45 अरब डॉलर हो गया है।

  • रूस वित्त वर्ष 2023 के पहले चार महीनों में भारत का दूसरा सबसे बड़ा आयात स्रोत बन गया है।
  • अप्रैल-जुलाई 2022 के दौरान रूस से आयात 10.42 अरब डॉलर रहा था।
  • अब भारत के तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
  • चीन और अमेरिका के बाद भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक है।
  • अप्रैल-जुलाई के दौरान चीन से आयात घटकर 32.7 अरब डालर रह गया जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 34.55 अरब डालर था।
  • अमेरिका से आयात घटकर 14.23 अरब डालर रह गया जो अप्रैल-जुलाई, 2022 में 17.16 अरब डालर था।
  • संयुक्त अरब अमीरात से भी आयात अप्रैल-जुलाई, 2023 के दौरान घटकर 13.39 अरब डालर हो गया, पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 18.45 अरब डालर था।
  • अप्रैल-जुलाई 2023 के दौरान जिन दस देशों को भारत सर्वाधिक निर्यात करता था, उसमें से सात देशों को किए जाने वाला निर्यात घटा है।
  • अप्रैल-जुलाई 2023 के दौरान अमेरिका, यूएई, चीन, सिंगापुर, जर्मनी, बांग्लादेश और इटली को किए जाने वाले निर्यात में गिरावट आई है।
  • ब्रिटेन, नीदरलैंड और सऊदी अरब को किए जाने वाले निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
  • जुलाई 2023 में भारत का निर्यात लगातार छठे महीने 15.88 प्रतिशत घटकर 32.25 अरब डालर रह गया।