मध्य प्रदेश के दतिया हवाई अड्डे का शिलान्यास

  • 22 Aug 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 21 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश में दतिया हवाई अड्डे की आधारशिला रखी।

  • हवाई अड्डे को लगभग 50 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है और फरवरी 2024 तक पूरा होने की संभावना है।
  • इस हवाई अड्डे को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना, UDAN के एक हिस्से के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उड़ान योजना :- इसे 21अक्टूबर 2016 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य दूर दराज के क्षेत्रों को जोड़ना है।