युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' मुंबई में लॉन्च

  • 04 Sep 2023

1 सितंबर, 2023 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ ने मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘INS महेंद्रगिरि’ का जलावतरण किया।

  • प्रोजेक्ट 17 अल्फा के तहत निर्मित युद्धपोतों में INS महेंद्रगिरि सातवां और आखिरी स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' बेहतर स्टेल्थ फीचर्स, एडवांस्ड हथियार प्रणाली और सेंसर से लैस है।
  • 'महेंद्रगिरि की लम्बाई 149 मीटर, चौड़ाई 17.8 मीटर और इसकी स्पीड 28 नॉट्स है।
  • युद्धपोत का नाम ओडिशा में स्थित पूर्वी घाट की एक पर्वत शृंखला के नाम पर रखा गया है।
  • इसके पहले के 6 जहाजों INS नीलगिरि, INS हिमगिरि, INS तारागिरि, INS उदयगिरि, INS दूनागिरि और INS विंध्यगिरि के नाम भी पर्वत शृंखलाओं के नाम पर रखे गए थे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अगस्त, 2023 को कोलकाता में छठे फ्रिगेट INS विंध्यगिरि लॉन्च किया था।
  • भारतीय नौसेना ने 2019 में सात जंगी जहाज बनाने के लिये प्रोजेक्ट 17 अल्फा फ्रिगेट्स (P-17A) लॉन्च किया था।
  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने इनका निर्माण किया है।