इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप मेगा इकॉनोमिक कॉरिडोर की घोषणा

  • 11 Sep 2023

G20 शिखर सम्मेलन में 10 सितंबर, 2023 को इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकॉनोमिक कॉरिडोर के शुभारंभ की घोषणा की गई।

  • इकॉनोमिक कॉरिडोर में शिपिंग और रेलवे लिंक शामिल होंगे, जिससे भारत और यूरोप के बीच व्यापार 40% तेज हो जाएगा।
  • इसका उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना, ऊर्जा संसाधनों का परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार करना है।
  • इस कॉरिडोर में भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका शामिल हैं।