‘2023 टाइम्स 100 नेक्स्ट: द इमर्जिंग लीडर्स शेपिंग द वर्ल्ड’ सूची

  • 15 Sep 2023

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ‘2023 टाइम्स 100 नेक्स्ट: द इमर्जिंग लीडर्स शेपिंग द वर्ल्ड’ सूची में शामिल किया गया है।

  • 13 सितंबर, 2023 को टाइम पत्रिका द्वारा जारी इस सूची में हरमनप्रीत के अलावा भारत से नंदिता वेंकटेशन और वीनू डेनियल को भी शामिल किया गया। साथ ही इस सूची में भारतीय मूल के नवारुण दासगुप्ता को भी जगह मिली है।

हरमनप्रीत कौर

  • भारतीय कप्तान ने अपनी आक्रामकता और हुनर से महिला क्रिकेट को विश्व की सबसे मूल्यवान खेल संपत्तियों में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • वर्ष 2017 में हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में सिर्फ 115 गेंदों पर नाबाद 171 रन बनाए।

नंदिता वेंकटेशन

  • नंदिता वेंकटेशन, क्षयरोग (TB) से ग्रस्त रही हैं, उन्होंने दवा के दुष्प्रभाव के कारण अपनी सुनने की क्षमता खो दी थी।
  • वेंकटेशन ने दवा के खिलाफ कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी। इसके कारण टीबी जैसी बीमारी के इलाज के लिए सस्ती जेनेरिक दवाओं का रास्ता खुल गया।

वीनू डेनियल

वीनू लोगों को स्थानीय ज्ञान के प्रति सम्मान सिखाते हैं, जो लोगों में भौतिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और भविष्य के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण रवैये के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण है।