हिमंत बिस्वा का सिंगापुर की प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चयन

  • 18 Sep 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप के लिए 17 सितंबर, 2023 को चुना गया।

  • सरमा को विकास और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के मुद्दे को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • सरमा यह फेलोशिप पाने वाले असम के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
  • सरमा से पूर्व यह उपलब्धि पाने वालों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण शौरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया हैं।
  • ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप के प्राप्तकर्ताओं को कार्यक्रम के हिस्से के रूप में सिंगापुर की उच्च-स्तरीय यात्राओं के लिए आमंत्रित किया जाता है।
  • यह फेलोशिप अपने राष्ट्र के विकास और सिंगापुर के साथ द्विपक्षीय संबंधों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया है।
  • फेलोशिप सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री ली कुआन यू को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि के रूप में शुरू की गई थी।