एशियन गेम्स 2023 में महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण जीता

  • 25 Sep 2023

19वें एशियाई खेलों में 25 सितंबर, 2023 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

  • इस जीत के साथ ही एशियाई खेल के क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने अपना पहला पदक जीता है।
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में पहली बार भाग लिया।
  • एशियाई खेलों के 2010 और 2014 संस्करण में क्रिकेट खेला गया था, परन्तु भारत ने इस आयोजन में भाग नहीं लिया था।
  • 117 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी।
  • भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए।
  • 19वें एशियाई खेल चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।