'अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023'

  • 25 Sep 2023

भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा 23-24 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में ‘न्याय वितरण प्रणाली में उभरती चुनौतियां’ नामक विषय पर अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

  • सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है।
  • सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार तथा अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।
  • कानूनी विषयों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समझ को इस सम्मेलन में मजबूत किया गया।
  • देश में पहली बार आयोजित इस सम्मेलन में उभरते कानूनी प्रचलन, सीमा पार मुकदमेबाजी में चुनौतियां, कानूनी प्रौद्योगिकी, पर्यावरणीय कानून आदि विषयों पर चर्चा की गई।
  • कार्यक्रम में प्रतिष्ठित न्यायाधीशों, कानूनी पेशेवरों और वैश्विक कानूनी पृष्ठभूमि के नेताओं ने भाग लिया।