समसामयिकी -15 June 2022
सामयिक खबरें आर्थिकी
न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि
8 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2022-23 विपणन मौसम के लिए सभी अधिदेशित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी|
- सरकार ने फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने हेतु, 2022-23 विपणन मौसम की खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की हैI
2022-23 विपणन मौसम के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य |
|||
फसल |
एमएसपी (2021-22) (₹ प्रति क्विंटल) |
एमएसपी (2022-23) (₹ प्रति क्विंटल) |
वृद्धि |
धान (सामान्य) |
1940 |
2040 |
100 |
धान (ग्रेड ए) |
1960 |
2060 |
100 |
ज्वार (हाईब्रीड) |
2738 |
2970 |
232 |
बाजरा |
2250 |
2350 |
100 |
रागी |
3377 |
3578 |
201 |
मक्का |
1870 |
1962 |
92 |
तूर (अरहर) |
6300 |
6600 |
300 |
मूंग |
7275 |
7755 |
480 |
उड़द |
6300 |
6600 |
300 |
मूंगफली |
5550 |
5850 |
300 |
सोयाबीन (पीला) |
3950 |
4300 |
350 |
तिल |
7307 |
7830 |
523 |
कपास (मध्यम रेशा) |
5726 |
6080 |
354 |
कपास (लंबा रेशा) |
6025 |
6380 |
355 |
न्यूनतम समर्थन मूल्य
|
सामयिक खबरें राष्ट्रीय
पर्यावरण के लिए जीवन शैली (LiFE) आंदोलन
5 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक वैश्विक पहल ‘लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट-लाइफ मूवमेंट’ (Lifestyle for the Environment-Life Movement) की शुरुआत की है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- ‘मिशन लाइफ’ अतीत से सीख लेता है, वर्तमान में संचालित होता है और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करता है|
- इस पहल को दुनिया भर के लोगों, समुदायों और संगठनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से किया गया है।
- शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों आदि से विचारों और सुझावों को आमंत्रित करने के लिए 'लाइफ ग्लोबल कॉल फॉर पेपर्स (Life Global Call for Papers) की शुरुआत भी की गई है।
- 2021 के ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा 'लाइफ' अभियान का विचार पेश किया गया था।
सामयिक खबरें राष्ट्रीय
राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022
7 जून, 2022 को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 (National Air Sports Policy 2022) की शुरुआत की।
महत्वपूर्ण बिंदु
- यह खेल नीति भारत में एक सुरक्षित, सस्ता, सुलभ, सुखद और स्थायी एयर स्पोर्ट्स इकोसिस्टम प्रदान करते हुए 2030 तक भारत को एयर स्पोर्ट्स के शीर्ष राष्ट्रों में से एक बनाने की दृष्टिकोण प्रदान करता है।
- इसमें हवा के माध्यम से जुड़ी हुई विभिन्न खेल गतिविधियां शामिल हैं। इनमें एयर रेसिंग, एयरोबेटिक्स, एयरो मॉडलिंग, हैंग ग्लाइडिंग, पैराग्लाइडिंग, पैरा मोटरिंग और स्काइडाइविंग आदि खेल शामिल हैं।
राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 के मुख्य उद्देश्य
- देश में एयर स्पोर्ट्स संस्कृति को बढ़ावा देना|
- एयर स्पोर्ट्स की अवसंरचना, उपकरण, संचालन, रखरखाव और प्रशिक्षण सहित सुरक्षा के मामले में बेहतर अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं का पालन करना|
- एक सरल, हितधारक-अनुकूल और प्रभावी गवर्नेंस संरचना का विकास करना|
- वैश्विक एयर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी और सफलता को सुनिश्चित करना|
- भारत अभियान के अनुरूप भारत में एयर स्पोर्ट्स उपकरणों के डिजाइन, विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देना।
सामयिक खबरें पर्यावरण
लीडर्स इन क्लाइमेट चेंज मैनेजमेंट प्रोग्राम
05 जून, 2022 को मनाये गए विश्व पर्यावरण दिवस के संयोजन में राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (National Institute of Urban Affairs) तथा विश्व संसाधन संस्थान भारत (World Resources Institute India) ने संयुक्त रूप से एक अभ्यास आधारित लर्निंग प्रोग्राम लीडर्स इन क्लाइमेट चेंज मैनेजमेंट प्रोग्राम (Leaders in Climate Change Management Program) की घोषणा की।
महत्वपूर्ण बिंदु
- इस कार्यक्रम का लक्ष्य भारत में विभिन्न सेक्टरों तथा भौगोलिक स्थानों पर जलवायु कार्रवाई में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए शहरी पेशेवरों के मध्य क्षमता निर्माण करना है।
- इस फेस टू फेस लर्निंग मॉड्यूल को सुगम बनाने के लिए मैसूरु के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (Administrative Training Institute) ने एनआईयूए तथा डब्ल्यूआरआई इंडिया के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किया और इस प्रकार इस कार्यक्रम का पहला डिलीवरी पार्टनर बन गया।
- इस कार्यक्रम में भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को अर्जित करने के लिए एक समन्वित प्रयास की दिशा में मध्य से कनिष्ठ स्तर के सरकारी अधिकारियों तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं सहित 5,000 पेशेवरों को सक्षम बनाने तथा उन्हें जलवायु परिवर्तन अनुकूलन एवं शमन समाधानों के लिए तैयार करने की कल्पना की गई है।
- यह कार्यक्रम प्रभावी जलवायु कार्रवाई प्रदान करने के लिए स्वं को कुशल बनाने तथा तैयार करने में लगे शहरी प्रैक्टिशनरों के लिए एक ब्लेंडेड यानी मिश्रित लर्निंग प्रोग्राम है।
- इस प्रोग्राम के चार चरण हैं: पहला चरण एक ऑनलाइन लर्निंग मॉड्यूल है, जिसे 8 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है, दूसरा चरण 4 से 6 दिनों तक चलने वाला आमने-सामने का यानी फेस टू फेस सत्र है, तीसरा सत्र सहभागियों को 6 से 8 महीनों में एक परियोजना को पूरा करने तथा ज्ञानवर्धक दौरों के लिए अधिदेशित करता है तथा अंतिम चरण में नेटवर्किंग एक कम्युनिटी आफ प्रैक्टिस की स्थापना करना शामिल है।
सामयिक खबरें पर्यावरण
स्वच्छ और हरित अभियान
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 'स्वच्छ और हरित' अभियान शुरू किया|
महत्वपूर्ण बिंदु
- इस अभियान के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकाय देश को सिंगल यूज प्लास्टिक (single use plastic) से मुक्त बनाने और पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
- इसके तहत उत्पन्न प्लास्टिक कचरे का एक हिस्सा सीमेंट संयंत्रों में वैकल्पिक ईंधन के रूप में या सड़क निर्माण उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।
- मंत्रालय ने इस दिशा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की है। एडवाइजरी में 30 जून, 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।
- इस अभियान के तहत राज्य सरकार और स्थानीय निकायों को पास के सीमेंट संयंत्रों या अन्य औद्योगिक इकाइयों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने होंगे।
- इसके तहत देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का पूरी दृढ़ता से पालन करने पर जोर दिया गया है।
सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी
पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप
हाल ही में देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (Liquid Mirror Telescope)उत्तराखंड के देवस्थल पहाड़ी के ऊपर कमीशन किया गया है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- हिमालय में 2,450 मीटर की ऊंचाई से लिक्विड मिरर टेलीस्कोपका उपयोग करके अब सुपरनोवा, गुरुत्वाकर्षण लेंस, अंतरिक्ष मलबे और क्षुद्रग्रहों जैसी क्षणिक या परिवर्तनशील वस्तुओं की पहचान करने में मदद मिलेगी।
- इसकी मदद से कई आकाशगंगाओं और अन्य खगोलीय स्रोतों का अवलोकन करना संभव होगा।
- यह टेलीस्कोप खगोल विज्ञान के लिए कमीशन किया जाने वाला दुनिया का पहला लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप बन गया है।
- लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का पूर्ण पैमाने पर वैज्ञानिक संचालन अक्तूबर 2022 में शुरू किया जाएगा।
- इस टेलीस्कोप के विकास में भारत, बेल्जियम, कनाडा, पोलैंड और उज़्बेकिस्तान जैसे देश शामिल हैं।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
सम्प्रीति सैन्य अभ्यास
भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास सम्प्रीति-एक्स (SAMPRITI-X) बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन (Jashore Military Station) में 05 जून से 16 जून 2022 तक आयोजित किया गया।
सम्प्रीति-एक्स के बारे में
- भारतीय दल का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।
- संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्प्रीति-एक्स के दौरान, दोनों राष्ट्रों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत आतंकवाद, मानवीय सहायता और आपदा राहत आदि मुद्दों पर अपनी विशेषज्ञता साझा करती है।
- सम्प्रीति अभ्यास द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढावा देता है,जो दोनों देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाता है| जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतःक्रियाशीलता और सहयोग के पहलुओं को मजबूत और व्यापक बनाना है।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप नियुक्ति
रामकृष्ण मुक्काविल्ली
हाल ही में रामकृष्ण मुक्काविल्ली संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट (UNGC) द्वारा जल प्रबंधन के लिए ग्लोबल एसडीजी पायनियर (Global SDG Pioneer) के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने|
महत्वपूर्ण बिंदु
- रामकृष्ण मुक्काविल्ली को इससे पूर्व इस साल की शुरुआत में यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (UN Global Compact Network India) द्वारा भारत के एसडीजी पायनियर के रूप में चुना गया था।
- यूएनजीसी ने दस नए एसडीजी पायनियर्स, व्यापारिक नेताओं को नामित किया है जो मानव अधिकारों, पर्यावरण, श्रम और भ्रष्टाचार विरोधी पर संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट के दस सिद्धांतों को लागू करके एसडीजी को आगे बढाने में अहम् भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप पुरस्कार/सम्मान
आइफा अवार्ड्स
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) अबू धाबी में आयोजित किया गया।
IIFA 2022 के विजेताओं की सूची
श्रेणी | नाम | फिल्म |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) | विक्की कौशल | सरदार उधम |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | विष्णुवर्धन | शेरशाह |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) | कृति सनोन | मिमी |
सर्वश्रेष्ठ फिल्म | - | शेरशाह |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल | जुबिन नौटियाल | शेरशाह |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल | असीस कौर | शेरशाह |
बेस्ट मेल डेब्यू | अहान शेट्टी | तड़प |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष) | पंकज त्रिपाठी | लूडो |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला) | साई तम्हंकर | मिमी |
संक्षिप्त खबरें संस्थान-संगठन
बिम्सटेक का 25वां स्थापना दिवस
6 जून को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया।
बिम्सटेक के बारे में
- बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) 7 दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
- इसका गठन 6 जून 1997 को बैंकॉक घोषणापत्र के माध्यम से हुआ था और इसका मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में स्थित है।
- बंगाल की खाड़ी वाले क्षेत्र को एकीकृत करने के प्रयास में इस समूह का गठन 1997 में किया गया था।
- इसमें वर्तमान में दक्षिण एशिया के 5 देश और आसियान के 2 देश शामिल हैं|बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड बिम्सटेक के सदस्य हैं।
- 31 जुलाई 2004 को, इसके पहले शिखर सम्मेलन में इसका का नाम बदलकर बिम्सटेक या बंगाल की खाड़ी की बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल कर दिया गया।
संक्षिप्त खबरें संस्थान-संगठन
एनएचएआई का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने महाराष्ट्र में अमरावती और अकोला जिलों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग NH53 पर एक ही लेन में लगभग 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी बिटुमिनस कंक्रीट सड़क का निर्माण कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह परियोजना 3 जून को शुरू हुई और 7 जून को समाप्त हो गई।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बारे में
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार की एक स्वायत्त एजेंसी है। NHAI सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत एक नोडल एजेंसी है|
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देश के राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी। वर्तमान में NHAI की चेयरपर्सन अलका उपाध्याय हैं।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप
म्यूचुअल फंड सलाहकार समिति
हाल ही में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) ने अपनी म्यूचुअल फंड सलाहकार समिति में बदलाव किया है। सेबी के नवीनतम अपडेट के अनुसार, 25 सदस्यीय सलाहकार परिषद की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पूर्व डिप्टी गवर्नर उषा थोराट करेंगी। इससे पूर्व समिति के पैनल में 24 लोग शामिल थे।
समिति का उद्देश्य
- समिति का उद्देश्य मिशन म्यूचुअल फंड विनियमन और विकास (Mutual fund regulation and development) से संबंधित समस्याओं पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को सलाह देना है।
- यह समिति सेबी को प्रकटीकरण आवश्यकताओं और म्यूचुअल फंड कानूनों के सरलीकरण और पारदर्शिता को बढाने के लिए कानूनी ढांचे में बदलाव के लिए आवश्यक कदमों पर सलाह देगी है।
खेल समाचार हॉकी
FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप
भारत ने फाइनल में पोलैंड को 6-4 से हराकर स्विट्जरलैंड के लुसाने में उद्घाटन FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप जीत ली है। भारत ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है|
- इससे पहले मैच में भारत ने मलेशिया को 7-3 से हराया था। प्रतियोगिता में नाबाद रहते हुए भारत ने खिताब पर कब्जा किया। भारत और पाकिस्तान के मध्य खेला गया मैच (2-2) ड्रॉ हुआ था|
HOCKEY5s के बारे में
- यह हॉकी का सुपर-फास्ट और अत्यधिक कुशल रूप है। इसे पहली बार 2014 में युवा ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए खेला गया था।
पॉइंट्स टेबल
देश | पॉइंट्स |
भारत | 10 |
पोलैंड | 6 |
पाकिस्तान | 5 |
स्विट्ज़रलैंड | 4 |
मलेशिया | 2 |
राज्य समाचार महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में नए संरक्षित क्षेत्र
हाल ही में महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड (Maharashtra State Board for Wildlife) ने 12 नए संरक्षित क्षेत्र और 3 नए वन्यजीव अभयारण्यों की स्थापना को मंजूरी दी|
महत्वपूर्ण बिंदु
- 12 नए संरक्षित क्षेत्र इस प्रकार हैं:
- धुले जिले में चिवतीबावरी और अललदारी, नासिक में कलवान, मुरगड, त्र्यंबकेश्वर और इगतपुरी, रायगढ़ जिले में रायगढ़ और रोहा, पुणे में भोर, सतरस में डेयर खुर्द (महादारे), कोल्हापुर में मसाई पठार और नागपुर में मोगरकासा|
- लोनार वन्यजीव अभयारण्य, गढ़चिरौली में कोलामार्का और जलगांव में मुक्ताई भवानी नए वन्यजीव अभ्यारण बनाये गये हैं।
GK/GS तथ्यावलोकन
|