राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022

  • 15 Jun 2022

7 जून, 2022 को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 (National Air Sports Policy 2022) की शुरुआत की।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह खेल नीति भारत में एक सुरक्षित, सस्ता, सुलभ, सुखद और स्थायी एयर स्पोर्ट्स इकोसिस्टम प्रदान करते हुए 2030 तक भारत को एयर स्पोर्ट्स के शीर्ष राष्ट्रों में से एक बनाने की दृष्टिकोण प्रदान करता है।
  • इसमें हवा के माध्यम से जुड़ी हुई विभिन्न खेल गतिविधियां शामिल हैं। इनमें एयर रेसिंग, एयरोबेटिक्स, एयरो मॉडलिंग, हैंग ग्लाइडिंग, पैराग्लाइडिंग, पैरा मोटरिंग और स्काइडाइविंग आदि खेल शामिल हैं।

राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 के मुख्य उद्देश्य

  • देश में एयर स्पोर्ट्स संस्कृति को बढ़ावा देना|
  • एयर स्पोर्ट्स की अवसंरचना, उपकरण, संचालन, रखरखाव और प्रशिक्षण सहित सुरक्षा के मामले में बेहतर अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं का पालन करना|
  • एक सरल, हितधारक-अनुकूल और प्रभावी गवर्नेंस संरचना का विकास करना|
  • वैश्विक एयर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी और सफलता को सुनिश्चित करना|
  • भारत अभियान के अनुरूप भारत में एयर स्पोर्ट्स उपकरणों के डिजाइन, विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देना।