एनएचएआई का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • 15 Jun 2022

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने महाराष्ट्र में अमरावती और अकोला जिलों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग NH53 पर एक ही लेन में लगभग 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी बिटुमिनस कंक्रीट सड़क का निर्माण कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह परियोजना 3 जून को शुरू हुई और 7 जून को समाप्त हो गई।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बारे में

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार की एक स्वायत्त एजेंसी है। NHAI सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत एक नोडल एजेंसी है|
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देश के राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी। वर्तमान में NHAI की चेयरपर्सन अलका उपाध्याय हैं।