पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप

  • 15 Jun 2022

हाल ही में देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (Liquid Mirror Telescope)उत्तराखंड के देवस्थल पहाड़ी के ऊपर कमीशन किया गया है।


महत्वपूर्ण बिंदु

  • हिमालय में 2,450 मीटर की ऊंचाई से लिक्विड मिरर टेलीस्कोपका उपयोग करके अब सुपरनोवा, गुरुत्वाकर्षण लेंस, अंतरिक्ष मलबे और क्षुद्रग्रहों जैसी क्षणिक या परिवर्तनशील वस्तुओं की पहचान करने में मदद मिलेगी।
  • इसकी मदद से कई आकाशगंगाओं और अन्य खगोलीय स्रोतों का अवलोकन करना संभव होगा।
  • यह टेलीस्कोप खगोल विज्ञान के लिए कमीशन किया जाने वाला दुनिया का पहला लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप बन गया है।
  • लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का पूर्ण पैमाने पर वैज्ञानिक संचालन अक्तूबर 2022 में शुरू किया जाएगा।
  • इस टेलीस्कोप के विकास में भारत, बेल्जियम, कनाडा, पोलैंड और उज़्बेकिस्तान जैसे देश शामिल हैं।