समसामयिकी -20 October 2022
पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय
डिफेंस एक्सपो-22
19 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन, प्रदर्शनी केंद्र में डेफएक्सपो-22 के 12वें संस्करण का उद्घाटन एवं मिशन डेफस्पेस का शुभारंभ किया और गुजरात में डीसा एयरफील्ड की आधारशिला रखी।
थीम- 'पाथ टू प्राइड'('Path to Pride')
महत्वपूर्ण बिंदु -
- इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ट्रेनर विमान-एचटीटी-40 का भी अनावरण किया।
- यह पहला रक्षा एक्सपो है, जिसमें सिर्फ भारतीय कंपनियां भाग ले रही हैं और इसमें केवल मेड इन इंडिया उपकरण ही शामिल है।
- एक्सपो के दौरान दूसरा हिंद महासागर क्षेत्र+ (आईओआर+) सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जो क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप शांति, विकास, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आईओआर+ देशों के बीच रक्षा सहयोग में वृद्धि हेतु एक व्यापक बातचीत का मंच प्रदान करेगा।
- यह एक्सपो “भारत-अफ्रीका : रक्षा और सुरक्षा सहयोग के तालमेल के लिए रणनीति अपनाने” विषय के तहत दूसरी भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता का गवाह बनेगा।
- इस दौरान राजनाथ सिंह ने 'भारत-अफ्रीका सुरक्षा फैलोशिप कार्यक्रम' का शुभारंभ किया और इसे मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान, नई दिल्ली (Manohar Parrikar Institute of Defense Studies and Analysis, New Delhi) के महानिदेशक को सौंपकर इसका ब्रोशर जारी किया ।
पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय
“द ग्रेट खली” अकादमी
17 अक्टूबर, 2022 को केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के करनाल में डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दलीप सिंह राणा के वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र का नाम “द ग्रेट खली” अकादमी रखा गया है।
महत्वपूर्ण बिंदु -
- इस परिसर में एक फिटनेस सेंटर, व्यायामशाला, खेल परिसर, कुश्ती एन्क्लेव और रेस्तरां हैं, जो मुख्य रूप से युवाओं की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
- रेस्तरां का नाम “द ग्रेट खली ढाबा” रखा गया है, जो कि यह समूचे परिसर का एक भाग है।
- खली का वेलनेस सेंटर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'फिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' पहल जैसी प्रमुख योजनाओं को समर्पित है।
- फिट इंडिया अभियान प्रत्येक दिन कम से कम 30 से 60 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को फिट इंडिया अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है।
पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय
भारत का पहला एल्युमीनियम फ्रेट रेक
16 अक्टूबर, 2022 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्युमीनियम फ्रेट रेक-61 BOBRNALHSM1 का उद्घाटन किया, जिसका गंतव्य बिलासपुर है।
महत्वपूर्ण बिंदु -
- यह एल्युमीनियम रेक अपने पूरे सेवा काल में करीब 14,500टन कम कार्बन उत्सर्जन करेगा।
- यह खाली रहने की दशा में ईंधन का कम उपयोग करके और भरी हुई स्थिति में अधिक माल ढुलाई करकेकार्बन फुटप्रिंट को कम करेगा।
- यह भारतीय रेलवे को 2030 तक नेट-ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन हासिल करने में सहायता करेगा तथा दुनिया का सबसे बड़ा हरित रेलवे होगा।
पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय
मेगा स्वच्छता अभियान
19 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली के चांदनी चौक से ‘स्वच्छ भारत-2022’ के अंतर्गत पूरे भारत में ‘मेगा स्वच्छता अभियान’ का शुभारंभ किया।
- उद्देश्य- देश भर के सभी गांवों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गतिविधियों को और तेज करना है।
महत्वपूर्ण बिंदु -
- अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा 1 अक्टूबर, 2022 से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक महीने के लिए राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
- स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), उससे जुड़े यूथ क्लबों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों के 6 लाख गांवों में आयोजित किया जा रहा है।
- ये कार्यक्रम अपने आकार और पहुंच, दोनों लिहाज से अनूठा है और इसे युवा भागीदारी से जन आंदोलन के मॉडल पर सोचा गया है और इसके माध्यम से इस कार्यक्रम की सफलता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका और योगदान को हासिल किया गया है।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप सम्मलेन/बैठक
राष्ट्रीय एससी-एसटी केंद्र का विशाल सम्मेलन
15 अक्टूबर, 2022 को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा मिजोरम के आइजोल स्थित दावरपुई बहुउद्देशीय केंद्र में राष्ट्रीय एससी-एसटी केंद्र (एनएसएसएच) सम्मेलन का आयोजन किया गया।
उद्देश्य- उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देना और एनएसएसएच योजना व मंत्रालय की अन्य योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।
महत्वपूर्ण बिंदु -
- मिजोरम सरकार के वाणिज्य व उद्योग मंत्री डॉ. आर. ललथंगलियाना इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस आयोजन में 300 से अधिक एससी-एसटी उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
पीआईबी न्यूज आर्थिक
75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां
17 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (Digital Banking Units : DBU) राष्ट्र को समर्पित किया।
उद्देश्य- डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचाना।
महत्वपूर्ण बिंदु -
- 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के हिस्से के रूप में, वित्त मंत्री ने हमारे देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में 75 जिलों में 75 डीबीयू स्थापित करने की घोषणा की थी।
- इसमें 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, 12 निजी क्षेत्र के बैंक और एक लघु वित्त बैंक इस पहल में भाग ले रहे हैं।
- डीबीयू ऐसे आधारभूत आउटलेट होंगे, जो लोगों को विभिन्न प्रकार की डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगे; जैसे कि बचत खाता खोलना, बैलेंस-चेक, प्रिंट पासबुक, फंड ट्रांसफर, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश, ऋण आवेदन, स्टॉप-पेमेंट निर्देश, जारी किए गए चेक, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना, बिलों का भुगतान करना,नामांकन करना आदि।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप रिपोर्ट एवं सूचकांक
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2022
29 सितंबर, 2022 को ‘विश्व बौद्धिक संपदा संगठन’ (World Intellectual Property Organization) द्वारा ‘ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स- 2022’ जारी किया गया| थीमेटिक फोकस - 'नवाचार-संचालित विकास के भविष्य' पर केन्द्रित है|
महत्वपूर्ण बिंदु -
- स्विट्जरलैंड देश इस इंडेक्स में पिछले 12 वर्षों से नंबर 1 पर बना हुआ है
भारत की स्थिति
- वर्ष 2022 के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 132 देशों में 40वें स्थान पर है|
- भारत इस सूची में 'मध्य और दक्षिण एशिया' क्षेत्र में शीर्ष पर है, उसके बाद ईरान दूसरे स्थान पर है|
- रत वर्ष 2021 में 46वें स्थान पर, जबकि वर्ष 2015 में 81वें स्थान पर था|
2022 में शीर्ष रैंकिंग वाले देशों की सूची-
रैंकिंग | देश |
1 | स्विट्ज़रलैंड |
2 | यूएसए |
3 | स्वीडन |
4 | यूनाइटेड किंगडम |
5 | नीदरलैंड्स |
40 | भारत |