मेगा स्वच्छता अभियान

  • 20 Oct 2022

19 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली के चांदनी चौक से ‘स्वच्छ भारत-2022’ के अंतर्गत पूरे भारत में ‘मेगा स्वच्छता अभियान’ का शुभारंभ किया।

  • उद्देश्य- देश भर के सभी गांवों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गतिविधियों को और तेज करना है।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा 1 अक्टूबर, 2022 से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक महीने के लिए राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
  • स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), उससे जुड़े यूथ क्लबों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों के 6 लाख गांवों में आयोजित किया जा रहा है।
  • ये कार्यक्रम अपने आकार और पहुंच, दोनों लिहाज से अनूठा है और इसे युवा भागीदारी से जन आंदोलन के मॉडल पर सोचा गया है और इसके माध्यम से इस कार्यक्रम की सफलता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका और योगदान को हासिल किया गया है।