भारत का पहला एल्युमीनियम फ्रेट रेक

  • 20 Oct 2022

16 अक्टूबर, 2022 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्युमीनियम फ्रेट रेक-61 BOBRNALHSM1 का उद्घाटन किया, जिसका गंतव्य बिलासपुर है।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • यह एल्युमीनियम रेक अपने पूरे सेवा काल में करीब 14,500टन कम कार्बन उत्सर्जन करेगा।
  • यह खाली रहने की दशा में ईंधन का कम उपयोग करके और भरी हुई स्थिति में अधिक माल ढुलाई करकेकार्बन फुटप्रिंट को कम करेगा।
  • यह भारतीय रेलवे को 2030 तक नेट-ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन हासिल करने में सहायता करेगा तथा दुनिया का सबसे बड़ा हरित रेलवे होगा।