“द ग्रेट खली” अकादमी

  • 20 Oct 2022

17 अक्टूबर, 2022 को केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के करनाल में डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दलीप सिंह राणा के वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र का नाम द ग्रेट खली अकादमी रखा गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • इस परिसर में एक फिटनेस सेंटर, व्यायामशाला, खेल परिसर, कुश्ती एन्क्लेव और रेस्तरां हैं, जो मुख्य रूप से युवाओं की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
  • रेस्तरां का नाम द ग्रेट खली ढाबा रखा गया है, जो कि यह समूचे परिसर का एक भाग है।
  • खली का वेलनेस सेंटर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'फिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' पहल जैसी प्रमुख योजनाओं को समर्पित है।
  • फिट इंडिया अभियान प्रत्येक दिन कम से कम 30 से 60 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को फिट इंडिया अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है।