सामयिक - 14 December 2023
COP28 में ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस (GRCA) का शुभारंभ
भारत के रिवर सिटीज़ एलायंस से प्रेरित होकर 9 देशों ने 10 दिसंबर, 2023 को दुबई में आयोजित कॉप28 सम्मेलन में 'ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस'(GRCA) शुभारंभ किया।
- यह शहरी क्षेत्रों में नदी-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के लिए एवं नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच है।
- इस एलायंस में भारत के अतिरिक्त 8 अन्य देश - डेनमार्क, कंबोडिया, जापान, भूटान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, मिस्र और घाना शामिल हैं।
- एलायंस के वैश्विक विस्तार में नीदरलैंड से डेन हाग, ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड और हंगरी से स्ज़ोलनोक जैसे नदी शहरों को शामिल किया गया।
- जीआरसीए, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के सहयोग से एनएमसीजी द्वारा गठित रिवर सिटीज एलायंस पर आधारित है, जिसमें 142 भारतीय नदी शहर सदस्य के रूप में शामिल हैं।
- रिवर सिटीज़ एलायंस, भारत में नदियों के किनारे स्थित शहरों के सतत प्रबंधन का एक विचार मंच है।
- इसे नवंबर 2021 में जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा स्थापित किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन : कॉप 28
30 नवंबर से 13 दिसंबर, 2023 तक यूएई के दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 28वें सत्र ‘कॉप28’ (COP28) का आयोजन किया गया।
- सम्मेलन में 197 देशों के 25,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। विश्व की 80% से अधिक जनसंख्या अब जलवायु प्रतिबद्धताओं के दायरे में है।
- COP28 के अन्तिम दस्तावेज़ में, एक अभूतपूर्व कदम के रूप में देशों से "जीवाश्म ईंधन से परे संक्रमण" (Transition Away from Fossil Fuels) की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया।
समझौते के मुख्य बिंदु:
- इस बैठक में शामिल देश, ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस के भीतर रखने के लिए एक मजबूत कार्य योजना पर सहमत हुए।
- पहली बार, जलवायु परिवर्तन के कारण कमजोर देशों को होने वाले नुकसान और क्षति से निपटने के लिए एक समर्पित कोष की स्थापना की गई।
- विकासशील देशों में जलवायु कार्रवाई का समर्थन करने के लिए 83 बिलियन डॉलर से अधिक की नई वित्तीय प्रतिबद्धताएं जुटाई गईं।
- इसमें जलवायु समाधानों के लिए समर्पित एक नया सार्वजनिक-निजी निवेश मंच- अल्टेरा का शुभारंभ शामिल है।
- तेल और गैस कंपनियों ने मीथेन उत्सर्जन को कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश करने के लिए महत्वाकांक्षी प्रतिबद्धताएं व्यक्त कीं।
- "यूएई आम सहमति" (UAE Consensus) नामक यह घोषणा समावेशिता की नींव पर बनाई गई, जिसमें देशज लोगों, युवाओं और ग्लोबल साउथ सहित सभी हितधारकों ने अपनी आवाज रखी।
| ‘दिवाली फाउंडेशन यूएसए’ द्वारा आयोजित ‘द पावर ऑफ वन अवार्ड 2023’ समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से किन्हें सम्मानित किया गया? -- संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को |
| भारतीय अभिनेता कबीर बेदी को हाल ही में किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है? -- इटली के "ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक" |
| भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) में 'ग्लोबल रिवर सिटीज़ अलायंस' (GRCA) का शुभारंभ कब किया? -- 10 दिसंबर, 2023 |
| नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (WAC) के दो दिवसीय कमांडर सम्मेलन का आयोजन कब किया गया? -- 11 एवं 12 दिसंबर, 2023 |
| निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) तथा राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने संयुक्त रूप से 12 दिसंबर 2023 को युवाओं के लिए एककार्यशाला का आयोजन कहाँ किया? -- नई दिल्ली |
| राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान द्वारा नई दिल्ली में इंडियन स्केल फॉर असेसमेंट ऑफ ऑटीज्म पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कब किया गया? -- 11-12 दिसंबर, 2023 |
| भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (WAC) के दो दिवसीय कमांडर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में कब किया गया? -- 11 -12 दिसंबर 2023 |
| 12 दिसंबर, 2023 को राजस्थान में विधायक दल की बैठक में प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में किसे घोषित किया गया? -- भाजपा नेता भजनलाल शर्मा |
| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 दिसंबर, 2023 को ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया? -- नई दिल्ली |
| किस भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता को अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियन के रूप में नामित किया गया है? -- निखिल डे |
| फिनलैंड ने अफगानिस्तान के एक गैर-सरकारी संगठन ‘अफगान महिला कौशल विकास केंद्र’ (AWSDC) को किस पुरस्कार से सम्मानित किया? -- 'अंतरराष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार' 2023 |
| भारत और अमेरिका के मध्य किस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण 21 नवंबर से 11 दिसंबर, 2023 तक मेघालय के उमरोई छावनी में आयोजित किया गया? -- "वज्र प्रहार" |
| आईएमएफ ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए किस देश को 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करने की घोषणा की? -- श्रीलंका |
| 13 दिसंबर, 2023 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक भागीदारी (GPAI) सम्मेलन में जीपीएआई के सभी 29 सदस्य देशों ने किस घोषणा को अपनाया? -- नई दिल्ली घोषणा |
| तेलंगाना में निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष किसे चुना गया है? -- कांग्रेस के गद्दाम प्रसाद कुमार |
| एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 13 दिसंबर, 2023 को 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर कितना कर दिया? -- 6.7% |
| भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 13 दिसंबर, 2023 को किस राज्य में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, दक्षता और विश्वसनीयता में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक से 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण लेने से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए? -- उत्तराखंड |
| 30 नवंबर से 13 दिसंबर, 2023 तक संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 28वें सत्र ‘कॉप28’ (COP28) का आयोजन कहाँ किया गया? -- दुबई |
| 13 दिसंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में किन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई? -- विष्णुदेव साय |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें



