सामयिक - 28 November 2025
एशिया पावर इंडेक्स 2025: भारत ने हासिल किया तीसरा स्थान
28 नवंबर, 2025 को ऑस्ट्रेलिया की थिंक टैंक, लोवी इंस्टीट्यूट ने अर्शिया पावर इंडेक्स 2025 जारी किया, जिसमें भारत ने 27 एशियाई देशों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य तथ्य:
- शीर्ष दो रैंक: अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं।
- भारत-चीन तुलना: दोनों देशों ने शक्ति मापदंडों में सुधार किया है, पर भारत और चीन के बीच व्यापक अंतर मौजूद है।
- प्रमुख शक्ति की श्रेणी में भारत: 2025 में भारत एशिया पावर इंडेक्स के नियत मापदंडों को पार कर एक बड़ी शक्ति बन जाएगा।
- मापन विधि: यह इंडेक्स 131 संकेतकों के आधार पर 8 विषयगत मापदंडों में देशों की क्षमता का आकलन करता है।
- विषयगत मापदंड: सैन्य क्षमता एवं रक्षा नेटवर्क, आर्थिक क्षमता एवं संबंध, राजनयिक और सांस्कृतिक प्रभाव, लचीलापन और भविष्य के संसाधन शामिल हैं।
- एशिया पावर इंडेक्स: यह वार्षिक रिपोर्ट एशियाई देशों की बाहरी प्रभाव क्षमता का व्यापक मूल्यांकन करती है, जो उनकी सैन्य, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक ताकत को दर्शाती है।
आईएमएफ ने भारत के राष्ट्रीय लेखा आंकड़ों को 'सी' ग्रेड दिया
27 नवंबर, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक समीक्षा में भारत के राष्ट्रीय लेखा आंकड़ों (जीडीपी और जीवीए सहित) को 'सी' ग्रेड दिया गया, जो दूसरा सबसे निम्न स्तर है।
मुख्य तथ्य:
- ग्रेड का अर्थ: 'सी' ग्रेड का मतलब है कि उपलब्ध आंकड़ों में कुछ कमियां हैं जो निगरानी को कुछ हद तक बाधित करती हैं।
- आधार वर्ष पुराना: 2011-12 का पुराना आधार वर्ष, थोक मूल्य सूचकांक का डिफ्लेटर के रूप में उपयोग तथा उत्पादक मूल्य सूचकांक का अभाव।
- जीडीपी में विसंगतियां: उत्पादन और व्यय पद्धति के बीच महत्वपूर्ण विसंगतियां, जो व्यय पद्धति के कवरेज और अनौपचारिक क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता दर्शाती हैं।
- मौसमी समायोजन का अभाव: तिमाही राष्ट्रीय लेखा आंकड़ों में मौसमी समायोजन डेटा तथा अन्य सांख्यिकीय तकनीकों में सुधार की गुंजाइश।
- सीपीआई ग्रेड: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को 'बी' ग्रेड मिला, जिसमें 2011-12 का पुराना आधार, वस्तुओं की टोकरी तथा भारण शामिल हैं।
भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन की दो दिवसीय यात्रा
28 नवंबर, 2025 को विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।
मुख्य तथ्य:
- यात्रा का उद्देश्य: 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेना।
- महत्त्व : वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के नेताओं के बीच उच्चस्तरीय संवाद का मंच है, जो वैश्विक भू-राजनीतिक परिवर्तनों में दोनों देशों की एकजुटता को दर्शाता है।
- द्विपक्षीय चर्चा: यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
- सभावित मुद्दे : यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा, विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दृष्टि निर्धारित होगी तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
- भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी: 2000 में घोषित यह साझेदारी ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष एवं व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर आधारित है।
इंटरनेट सामग्री नियमन हेतु सुप्रीम कोर्ट का सरकार को निर्देश
27 नवंबर, 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह उपयोगकर्ता-जनित ऑनलाइन सामग्री के लिए ऐसे दिशा-निर्देश तैयार करे जो मासूम लोगों को अश्लील, विकृत, “राष्ट्र-विरोधी” या व्यक्तित्व-हानिकारक सामग्री से बचा सकें।
मुख्य तथ्य:
- समानुपाती नियमन: न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची की पीठ ने सुझाव दिया कि निजी प्रसारकों और सरकार दोनों से स्वतंत्र, निष्पक्ष व स्वायत्त प्राधिकरण बनाया जाए जो “प्रथमदृष्टया अनुमेय” सामग्री की निगरानी कर सके।
- पीड़ितों की सुरक्षा: कोर्ट ने कहा कि ऑनलाइन पोस्ट हटने में कम-से-कम 24 घंटे लगते हैं, तब तक प्रतिष्ठा, संपत्ति या जीवन को गंभीर नुकसान हो सकता है; इसलिए केवल “पोस्ट के बाद की कार्यवाही” (जैसे अभियोजन) काफी नहीं, बल्कि निवारक तंत्र आवश्यक हैं।
- आधार-आधारित उम्र सत्यापन: ‘एडल्ट कंटेंट’ पर केवल कुछ सेकंड की चेतावनी को अपर्याप्त बताते हुए पीठ ने उदाहरण के तौर पर सुझाया कि ऐसी सामग्री तक पहुंच से पहले उपयोगकर्ता की आयु सत्यापित करने हेतु आधार विवरण माँगा जा सकता है, विशेष रूप से नाबालिगों को सुरक्षित रखने के लिए।
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता: कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित दिशा-निर्देश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने के लिए नहीं, बल्कि अनुच्छेद 19(2) के तहत युक्तिसंगत प्रतिबंधों की रूपरेखा में रहकर समाज, खासकर बच्चों व कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए हैं।
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें



