क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

यह खंड आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप समसामयिक घटनाओं की व्यापक, अद्यतन और परीक्षा-उन्मुख सामग्री उपलब्ध कराता है। इसमें सामयिक खबरें, संक्षिप्त खबरें, करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स, डेली करेंट अफेयर्स क्विज़, खेल समसामयिकी और राज्य समसामयिकी शामिल हैं।

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक वाराणसी में आयोजित हो रहे 5वें 'काशी तमिल संगमम' की आधिकारिक थीम क्या रखी गई है?
उत्तर: ‘तिरुक्कुरल पढ़ें – तिरुक्कुरल अभ्यास करें’ (तिरुक्कुरल पयिलवोम)
प्रश्न: 28 नवंबर 2026 को उच्चतम न्यायालय के आदेश के पश्चात तमिलनाडु के मदुरै स्थित किस पहाड़ी के प्राचीन पत्थर के दीपस्तंभ (दीपथून) पर कार्तिकई दीपम प्रज्वलित किया गया?
उत्तर: तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी (अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर परिसर)
प्रश्न: 27 नवंबर 2026 को एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को ऋण सुविधा बढ़ाने के लिए किस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) के साथ 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: वेरिटास फाइनेंस लिमिटेड (Veritas Finance Ltd)
प्रश्न: 23 नवंबर 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित 54वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2026 में किस देश ने सर्वाधिक 9 पुरस्कार जीते हैं?
उत्तर: यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)
प्रश्न: 28 नवंबर 2026 को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच में किस भारतीय बल्लेबाज ने ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) इतिहास में सर्वाधिक 89 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर: ऋषभ पंत
प्रश्न: 27 नवंबर 2026 को भारत की मेजबानी में 'हिंद महासागर रिम एसोसिएशन' (IORA) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक किस शहर में आयोजित की गई?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: 27 नवंबर 2026 को जारी केयरएज एडवाइजरी (CareEdge Advisory) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2030 तक भारत का सेमीकंडक्टर बाजार बढ़कर कितने अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है?
उत्तर: 100 से 110 अरब अमेरिकी डॉलर (वर्ष 2026 के 45–50 अरब डॉलर से बढ़कर)
प्रश्न: 27 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित 'SME फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट समिट' में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने AI से भारतीय MSME क्षेत्र में कितने आर्थिक मूल्य सृजन का अनुमान व्यक्त किया है?
उत्तर: 600 से 700 अरब अमेरिकी डॉलर
प्रश्न: 27 नवंबर 2026 को बेंगलुरु में आयोजित 'डिडैक इंडिया-2026' में सतत विकास और हरित कौशल शिक्षा के लिए किस संस्थान को अंतरराष्ट्रीय आईडीए (IDA) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: राजकीय महाविद्यालय, द्रास (लद्दाख)
प्रश्न: 26 नवंबर 2026 को बाजार पूंजीकरण (64.1 अरब डॉलर) के मामले में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सूचीबद्ध स्टॉक एक्सचेंज कौन-सा बन गया है?
उत्तर: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), भारत
प्रश्न: 26 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में प्रतिदिन कितने लाख लीटर डेयरी दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य घोषित किया है?
उत्तर: 10 लाख लीटर प्रतिदिन
प्रश्न: 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 5वें ‘काशी तमिल संगमम’ (KTS 5.0) की आधिकारिक थीम क्या निर्धारित की गई है?
उत्तर: तिरुक्कुरल पयिलवोम- 'आइए तिरुक्कुरल सीखें')