क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी
|
प्रश्न: मार्च 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 1905 में लंदन में किस संगठन की स्थापना की थी? उत्तर: इंडियन होम रूल सोसाइटी |
|
प्रश्न: मार्च 2026 में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित IONS मैरिटाइम एक्सरसाइज (IMEX) TTX 2026 का उद्देश्य किस क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करना था? उत्तर: हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) |
|
प्रश्न: बिहारवन प्रोजेक्ट के लिए ₹87 करोड़ का अनुबंध किस कंपनी को प्रदान किया गया है? उत्तर: कॉर्पोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड |
|
प्रश्न: हाल ही में प्रारंभ किया गया ‘बिहारवन प्रोजेक्ट’ (BiharOne Project) किस प्रकार के शासन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है? उत्तर: नागरिक-केंद्रित शासन |
|
प्रश्न: मार्च 2026 में यूक्रेन और कतर ने किस प्रमुख प्रौद्योगिकी में सहयोग तथा मिसाइल खतरों के प्रतिरोध पर केंद्रित रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: मानवरहित हवाई प्रणाली (ड्रोन) |
|
प्रश्न: मार्च 2026 में भारत और माल्टा ने किस शहर में चौथी विदेश कार्यालय स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित की? उत्तर: वैलेटा |


