क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026 कब मनाया जाता है एवं इस वर्ष की थीम क्या रही?
उत्तर: प्रतिवर्ष 17 सितंबर को; थीम थी ‘गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल’ (Safe Care for Noncommunicable Diseases)
प्रश्न: 100-सप्ताह के ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत राष्ट्रव्यापी ‘राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ कब शुरू हुआ?
उत्तर: 18 सितंबर, 2026 को
प्रश्न: 14-18 सितंबर, 2026 को BIMSTEC ऊर्जा केंद्र ने विद्युत क्षेत्र की नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों पर पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया?
उत्तर: बेंगलुरु में
प्रश्न: सेमिकॉन इंडिया 2026 के संदर्भ में चर्चा में रही ‘ओडिशा सिलिकॉन वैली’ कहाँ विकसित की जाएगी?
उत्तर: कटक के निकट नरज में 870 एकड़ क्षेत्र में
प्रश्न: 17 सितंबर, 2026 को SCO के आर्थिक एवं विदेश व्यापार मंत्रियों की 25वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई?
उत्तर: दुशांबे, ताजिकिस्तान में