क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में IUCN के एक अध्ययन के अनुसार वैश्विक भूमि पुनर्स्थापन की प्रगति कितनी रही है और देशों ने अपने संयुक्त पुनर्स्थापन लक्ष्यों के तहत कितनी भूमि बहाल करने की प्रतिबद्धता जताई है?
उत्तर: अब तक 12.43 करोड़ हेक्टेयर क्षरित भूमि का पुनर्स्थापन हुआ है, जो संयुक्त प्रतिबद्धताओं का केवल 10.4% है, जबकि देशों ने 1.2 अरब हेक्टेयर भूमि के पुनर्स्थापन का लक्ष्य रखा है
प्रश्न: हाल ही में सेंटर फॉर मरीन लिविंग रिसोर्सेज एंड इकोलॉजी (CMLRE) द्वारा जारी राष्ट्रीय रिपोर्ट भारत के किस समुद्री क्षेत्र में गहरे समुद्र एवं दूरस्थ जल मत्स्य संसाधनों का आकलन करती है?
उत्तर: यह रिपोर्ट भारत के 23.7 लाख वर्ग किलोमीटर के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में इन संसाधनों का आकलन करती है और इसका उद्देश्य भारत की ब्लू इकोनॉमी के सतत विकास को समर्थन देना है
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने को मंजूरी क्यों दी और इसका प्रमुख लाभ क्या होगा?
उत्तर: इसका उद्देश्य लद्दाख में न्यायिक अवसंरचना एवं उच्च न्यायिक सेवाओं को मजबूत करना है, जिससे निवासियों को उच्च न्यायालय की कार्यवाही के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम होगी
प्रश्न: हाल ही में जारी ‘सुजलाम भारत DPI के तहत डेटा साझाकरण, अंतर-संचालनीयता एवं हितधारक पहुँच नीति’ का उद्देश्य क्या है और इसमें डेटा के किन प्रमुख पहलुओं पर ध्यान दिया गया है?
उत्तर: नीति का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल डेटा का बेहतर प्रशासन करना है तथा इसमें डेटा साझाकरण, अंतर-संचालनीयता, हितधारक पहुँच, पंचायत-केंद्रित शासन एवं डेटा संरक्षण पर ध्यान दिया गया है
प्रश्न: हाल ही में इंडियाAI मिशन ने जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए भारत के डेटा पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘एआईकोश’ पर कार्यशाला कहाँ आयोजित की और इसमें किन क्षेत्रों के हितधारकों ने भाग लिया?
उत्तर: यह कार्यशाला नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित की गई, जिसमें सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत एवं स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने भाग लिया
प्रश्न: भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित RK-251 ‘स्मार्ट’ कैंसर दवा स्वस्थ ऊतकों को होने वाले नुकसान को कम करने में किस प्रकार सहायक हो सकती है?
उत्तर: RK-251 सामान्य ऊतकों में अपेक्षाकृत निष्क्रिय रहती है और कैंसर कोशिकाओं में मौजूद उच्च स्तर की रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (ROS) के कारण मुख्य रूप से वहीं सक्रिय होती है
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में स्वीकृत ₹13,041 करोड़ की 5 अवसंरचना परियोजनाओं में कितनी रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएँ और कितनी राजमार्ग परियोजना शामिल हैं?
उत्तर: इनमें चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएँ और एक राजमार्ग परियोजना शामिल है
प्रश्न: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘फ्रेंड्स ऑफ MY भारत’ पहल का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: दुनियाभर में भारतीय मूल के युवाओं को स्वयंसेवा एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े अवसरों से जोड़ना
प्रश्न: हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के संबंध में किस प्रकार के संस्थागत सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया?
उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय ने मजबूत अवसंरचना, सुरक्षित परीक्षा केंद्रों, सुदृढ़ साइबर सुरक्षा एवं परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए स्थायी तंत्र के साथ NTA को एक सुदृढ़ संस्थागत परीक्षा निकाय के रूप में विकसित करने पर जोर दिया