क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में भोपाल में आयोजित 11वीं BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक में अपनाई गई भोपाल घोषणा का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: 11वीं BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक में अपनाई गई भोपाल घोषणा का उद्देश्य BRICS सदस्य एवं साझेदार देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, रचनात्मक उद्योगों तथा जन-से-जन संबंधों को मजबूत करना है
प्रश्न: सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने हाल ही में किस त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए और इस समझौते के तहत क्या प्रावधान किया गया है?
उत्तर: सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा
प्रश्न: हाल ही में शुरू किये गए ‘ई-समुद्र’ डिजिटल प्लेटफॉर्म में कौन-सी प्रमुख डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध हैं और भारत वैश्विक स्तर पर नाविकों की आपूर्ति में किस स्थान पर है?
उत्तर: ई-समुद्र में एंड-टू-एंड डिजिटल वर्कफ्लो, ऑनलाइन भुगतान, रियल-टाइम ट्रैकिंग एवं डिजिटल रूप से जारी प्रमाण-पत्र जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं तथा भारत विश्व स्तर पर नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है
प्रश्न: 8 अगस्त, 2026 को ‘प्रकृति ज्ञान धाम’ इको-एजुकेशनल हब का उद्घाटन कहाँ पर और किसके द्वारा किया गया तथा इसका विकास किस संस्थान ने किया है?
उत्तर: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लखनऊ स्थित महर्षि पराशर बायोरिसोर्स सेंटर में ‘प्रकृति ज्ञान धाम’ का उद्घाटन किया गया, जिसका विकास CSIR-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NBRI) ने किया है
प्रश्न: हाल ही में GI-टैग प्राप्त मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप किस देश के लिए भेजी गई और इसमें कितनी मात्रा शामिल थी?
उत्तर: बिहार से ऑस्ट्रेलिया के लिए मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप 8 अगस्त, 2026 को भेजी गई, जिसमें 18 मीट्रिक टन मखाना शामिल था
प्रश्न: 10 अगस्त, 2026 को भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण (EOD) अभ्यास 2026 कहाँ शुरू हुआ और इसका प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: यह अभ्यास कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में शुरू हुआ तथा इसका प्रमुख उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता में सुधार और पेशेवर सहयोग को सुदृढ़ करना है