क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में अधिसूचित राष्ट्रीय खेल शासन नियम, 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल निकायों की मान्यता एवं विनियमन हेतु किस संस्था को केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में स्थापित करने का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: राष्ट्रीय खेल बोर्ड
प्रश्न: हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने “मेडिकल इनोवेशंस पेटेंट मित्र: इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री (I2I) कनेक्ट” कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: हाल ही में, असम सरकार द्वारा प्रस्तुत ‘समान नागरिक संहिता, असम, विधेयक, 2026’ के अनुसार विवाह संपन्न होने के कितने दिनों के भीतर विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है?
उत्तर: 60 दिन
प्रश्न: हाल ही में चीन ने कौन‑सा अंतरिक्ष यान लॉन्च किया, जिसने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुँचाया?
उत्तर: शेनझोउ‑23
प्रश्न: हाल ही में कौन-सा देश इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हुआ?
उत्तर: सऊदी अरब
प्रश्न: हाल ही में, वैज्ञानिकों ने मेंढक की नई प्रजाति 'न्यक्टिबैट्रैकस काली' (Nyctibatrachus kali) की खोज किस जैव विविधता हॉटस्पॉट में की?
उत्तर: पश्चिमी घाट
प्रश्न: हाल ही में राघव चड्ढा को किस संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
उत्तर: राज्य सभा की याचिका समिति
प्रश्न: हाल ही में ‘जीवन’ (JEEVAN) ऐप एवं ‘शतायु’ (SHATAYU) डैशबोर्ड का शुभारंभ किस मंत्रालय के अंतर्गत किया गया?
उत्तर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय