क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय सेना के ‘समुद्र साहस’ नौकायन अभियान को मुंबई में किस स्थान से रवाना किया गया?
उत्तर: मार्वे |
|
प्रश्न: हाल ही में इंडिया फार्मा 2026 में यह रेखांकित किया गया कि भारत वैश्विक जेनेरिक दवाओं का लगभग कितना प्रतिशत आपूर्ति करता है?
उत्तर: 20% |
|
प्रश्न: हाल ही में NCC साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम किस संगठन के सहयोग से लागू किया जा रहा है?
उत्तर: राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) |
|
प्रश्न: हाल ही में भारत सरकार ने स्टार्टअप निवेश को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को कितने परिव्यय के साथ लॉन्च किया? उत्तर: ₹10,000 करोड़ |
|
प्रश्न: हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किस मुद्दे से प्रभावित व्यक्तियों को अंतरिम मतदान अधिकार देने से इनकार कर दिया?
उत्तर: मतदाता सूचियों से नामों का विलोपन |
|
प्रश्न: हाल ही में किए गए अध्ययनों के अनुसार, मोटापे के उपचार हेतु प्रयुक्त GLP-1 दवाओं के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया किस जीन के परिवर्तनों से संबंधित पाई गई है? उत्तर: GLP1R जीन |
|
प्रश्न: 12 अप्रैल, 2026 को सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन हो गया, वर्ष 2000 में उन्हें भारतीय सिनेमा के किस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था? उत्तर: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार |
|
प्रश्न: अभ्यास डस्टलिक (DUSTLIK) भारत और किस देश के मध्य प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना है? उत्तर: उज़्बेकिस्तान |
|
प्रश्न: हाल ही में जैनिक सिनर (Jannik Sinner) ने मोंटे कार्लो मास्टर्स, 2026 का खिताब फाइनल में किस खिलाड़ी को पराजित कर जीता? उत्तर: कार्लोस अल्कराज |
|
प्रश्न: हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के किस शहर में स्वामी विवेकानंद की पहली पूर्णाकृति प्रतिमा का अनावरण किया गया? उत्तर: सिएटल में |


