क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में वैज्ञानिकों ने केरल के किस वन्यजीव अभयारण्य में नई सदाबहार वृक्ष प्रजाति “हम्बोल्टिया नायरियना” (Humboldtia nairiana) की खोज की?
उत्तर: शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य
प्रश्न: हाल ही में दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति “गायनेकैंथा खासियाका” (Gynacantha khasiaca) को किस राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व में पुनः खोजा गया?
उत्तर: नामदफा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व
प्रश्न: हाल ही में जेनेज़ जान्शा किस देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए?
उत्तर: स्लोवेनिया
प्रश्न: हाल ही में सिक्किम किस पहल के अंतर्गत भारत का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बना?
उत्तर: उल्लास पहल
प्रश्न: ‘आस’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले किस प्रसिद्ध उर्दू शायर का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
उत्तर: बशीर बद्र
प्रश्न: हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करने की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद से प्राप्त होती है?
उत्तर: अनुच्छेद 324
प्रश्न: हाल ही में दूरसंचार विभाग (DoT) ने सार्वजनिक वाई-फाई तक पहुंच को सरल बनाने हेतु PM-WANI फ्रेमवर्क के अंतर्गत कौन-सी प्रमाणीकरण सुविधा शुरू की?
उत्तर: QR-आधारित प्रमाणीकरण
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने किस विस्फोटक रासायनिक पदार्थ की अनधिकृत ऑनलाइन बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की?
उत्तर: अमोनियम नाइट्रेट