क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

यह खंड आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप समसामयिक घटनाओं की व्यापक, अद्यतन और परीक्षा-उन्मुख सामग्री उपलब्ध कराता है। इसमें सामयिक खबरें, संक्षिप्त खबरें, करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स, डेली करेंट अफेयर्स क्विज़, खेल समसामयिकी और राज्य समसामयिकी शामिल हैं।

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: IEA के अनुसार वर्ष 2030 तक भारत की संचयी कोयला एवं प्राकृतिक गैस आयात बचत कितनी हो सकती है?
उत्तर: लगभग 240 अरब डॉलर
प्रश्न: 3 नवंबर, 2026 को ‘इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट 2026’ किस संस्था ने जारी की?
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA)
प्रश्न: नवंबर 2026 में ‘इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग सिक्किम’ के लोगो और वेबसाइट का अनावरण किसने किया?
उत्तर: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने
प्रश्न: 6 नवंबर, 2026 को नेपाल में भारत के राजदूत का औपचारिक कार्यभार किसने संभाला?
उत्तर: सुधाकर दलेला
प्रश्न: 6 नवंबर, 2026 को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज कौन हैं?
उत्तर: मोहम्मद शमी
प्रश्न: नवंबर 2026 में युवा ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं?
उत्तर: तन्वी पात्री
प्रश्न: 6 नवंबर, 2026 को अमित शाह ने उत्तराखंड में कितनी राशि की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया?
उत्तर: ₹1,475 करोड़
प्रश्न: नवंबर 2026 में तीन नई प्रविष्टियों के बाद यूनेस्को के विश्व स्मृति एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में भारत की कुल कितनी प्रविष्टियाँ हुईं?
उत्तर: छह
प्रश्न: 5 नवंबर, 2026 को DRDO ने किस अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
उत्तर: प्रलय