क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारतीय थल सेना के लिए शत्रु ड्रोन से सुरक्षा हेतु किस सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी?
उत्तर: DAC ने ‘आकाश तरंग’ एंटी-यूएवी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी
प्रश्न: हाल ही में असम की किस आर्द्रभूमि को जैव-विविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया?
उत्तर: असम की बोरजुली आर्द्रभूमि को जंगली धान के आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जैव-विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) की 5वीं कार्यकारी समिति बैठक कहाँ आयोजित हुई?
उत्तर: CCRAS की 5वीं कार्यकारी समिति की बैठक नई दिल्ली में आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की अध्यक्षता में आयोजित हुई