क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी
|
प्रश्न: हाल ही में, क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में इंडो-पैसिफिक में समुद्री क्षेत्र की जागरूकता के लिए किस पहल के विस्तार की घोषणा की गई? उत्तर: इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप फॉर मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (IPMDA) |
|
प्रश्न: हाल ही में शोधकर्ताओं ने उन्नत रोग अनुसंधान एवं निदान के लिए कौन-सी प्रोटीन इमेजिंग प्रौद्योगिकी विकसित की है? उत्तर: CLEAR (क्लीवेबल लाइट-इरेज़्ड एंटीबॉडी रिपोर्टर) |
|
प्रश्न: हाल ही में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश संबंधी सूचनाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने हेतु कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया है? उत्तर: ‘इन्वेस्टर्स सपोर्ट’ पोर्टल |
|
प्रश्न: हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस कोयला क्षेत्र की कोयला-युक्त अवसादी परतों से प्राचीन गोंडवाना कालीन वनाग्नियों के प्रमाण खोजे हैं? उत्तर: गोदावरी घाटी कोलफील्ड |
|
प्रश्न: 18-23 मई, 2026 के मध्य जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा 2026 का आयोजन किस थीम के अंतर्गत किया गया? उत्तर: वैश्विक स्वास्थ्य की पुनर्संरचना: साझा जिम्मेदारी |
|
प्रश्न: हाल ही में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा ‘भव्य’ योजना के क्रियान्वयन हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्ष 2026-27 से 2031-32 के बीच कितने औद्योगिक पार्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है? उत्तर: 100 औद्योगिक पार्क |
|
प्रश्न: हाल ही में अधिसूचित राष्ट्रीय खेल शासन नियम, 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल निकायों की मान्यता एवं विनियमन हेतु किस संस्था को केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में स्थापित करने का प्रावधान किया गया है? उत्तर: राष्ट्रीय खेल बोर्ड |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने “मेडिकल इनोवेशंस पेटेंट मित्र: इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री (I2I) कनेक्ट” कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: हाल ही में, असम सरकार द्वारा प्रस्तुत ‘समान नागरिक संहिता, असम, विधेयक, 2026’ के अनुसार विवाह संपन्न होने के कितने दिनों के भीतर विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है? उत्तर: 60 दिन |
|
प्रश्न: हाल ही में चीन ने कौन‑सा अंतरिक्ष यान लॉन्च किया, जिसने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुँचाया? उत्तर: शेनझोउ‑23 |
|
प्रश्न: हाल ही में कौन-सा देश इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हुआ? उत्तर: सऊदी अरब |
|
प्रश्न: हाल ही में, वैज्ञानिकों ने मेंढक की नई प्रजाति 'न्यक्टिबैट्रैकस काली' (Nyctibatrachus kali) की खोज किस जैव विविधता हॉटस्पॉट में की? उत्तर: पश्चिमी घाट |
|
प्रश्न: हाल ही में राघव चड्ढा को किस संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? उत्तर: राज्य सभा की याचिका समिति |
|
प्रश्न: हाल ही में ‘जीवन’ (JEEVAN) ऐप एवं ‘शतायु’ (SHATAYU) डैशबोर्ड का शुभारंभ किस मंत्रालय के अंतर्गत किया गया? उत्तर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |


