क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

यह खंड आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप समसामयिक घटनाओं की व्यापक, अद्यतन और परीक्षा-उन्मुख सामग्री उपलब्ध कराता है। इसमें सामयिक खबरें, संक्षिप्त खबरें, करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स, डेली करेंट अफेयर्स क्विज़, खेल समसामयिकी और राज्य समसामयिकी शामिल हैं।

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: 26 सितंबर, 2026 को एशियाई खेलों की महिला कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में भारत ने किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर: ईरान
प्रश्न: 25 सितंबर 2026 को प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार ब्लैक होल के जेट किस माध्यम की गैस को प्रभावित कर आकाशगंगा में तारा निर्माण को दबा सकते हैं?
उत्तर: परि-आकाशगंगीय माध्यम
प्रश्न: सितंबर 2026 में ब्लेजर के एक्स-रे उत्सर्जन से संबंधित अध्ययन किस भारतीय संस्थान के शोधकर्ताओं ने किया?
उत्तर: आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान
प्रश्न: 26 सितंबर 2026 को सीएसआईआर-निस्पर ने किन पांच भाषाओं में नई विज्ञान पत्रिकाएं शुरू कीं?
उत्तर: असमिया, बंगाली, मराठी, तमिल और तेलुगु