क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी
|
प्रश्न: हाल ही में नीति आयोग की ट्रेड वॉच क्वार्टरली (Q3 FY26) रिपोर्ट के अनुसार, रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी लगभग कितनी है?
उत्तर: 7.8% |
|
प्रश्न: हाल ही में भारत और दक्षिण कोरिया ने अपनी ‘भविष्य उन्मुख साझेदारी’ के रोडमैप के अंतर्गत वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य कितनी राशि निर्धारित किया?
उत्तर: 50 बिलियन डॉलर |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार-आधारित ऑफलाइन सत्यापन प्रारंभ करने के 3 महीनों के भीतर कितनी संस्थाओं को ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटीज़ के रूप में जोड़ा?
उत्तर: 100 संस्थाओं को |
|
प्रश्न: भारत में सिविल सेवा दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर: 21 अप्रैल को |
|
प्रश्न: हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने देशभर में राजमार्ग सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी करते हुए सड़क सुरक्षा को संविधान के किस मौलिक अधिकार से जोड़ा?
उत्तर: अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) |
|
प्रश्न: हाल ही में उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2026 का शुभारंभ किन दो मंदिरों के कपाट खुलने के साथ हुआ?
उत्तर: गंगोत्री और यमुनोत्री |
|
प्रश्न: हाल ही में “विश्व सूत्र - दुनिया के लिए भारत की बुनावट” नामक संग्रह का अनावरण किस आयोजन में किया गया?
उत्तर: फेमिना मिस इंडिया 2026 |
|
प्रश्न: हाल ही में भारत मेरीटाइम इंश्योरेंस पूल (BMI Pool) को कितनी राशि की संप्रभु गारंटी के साथ स्वीकृति प्रदान की गई?
उत्तर: ₹12,980 करोड़ |
|
प्रश्न: हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की, जिनके तहत लगभग कितने किलोमीटर अतिरिक्त रेलवे नेटवर्क विकसित किया जाएगा?
उत्तर: लगभग 601 किलोमीटर |
|
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने बाज़ार हस्तक्षेप योजना (MIS) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में किस फसल की 20 लाख मीट्रिक टन खरीद को स्वीकृति प्रदान की है?
उत्तर: आलू |


