क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (SDG) रिपोर्ट 2026 के अनुसार कितने लक्ष्य सही दिशा में हैं?
उत्तर: रिपोर्ट के अनुसार मूल्यांकन योग्य SDG लक्ष्यों में से केवल 36% लक्ष्य ही 2030 तक प्राप्ति की दिशा में सही मार्ग पर हैं
प्रश्न: हाल ही में PM-SETU योजना का विस्तार देशभर के कितने ITI क्लस्टरों तक किया गया?
उत्तर: केंद्र सरकार ने उद्योगोन्मुख कौशल विकास को मजबूत करने के लिए PM-SETU योजना को 200 चिन्हित ITI क्लस्टरों तक विस्तारित किया
प्रश्न: हाल ही में जारी UDISE+ रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार देश में शिक्षकों की संख्या कितनी हो गई है?
उत्तर: रिपोर्ट के अनुसार शिक्षकों की संख्या 2022-23 के 94.83 लाख से बढ़कर 2025-26 में 1.03 करोड़ हो गई है
प्रश्न: हाल ही में GIFT सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) और वियतनाम अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र–दा नांग (VIFC-DN) के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य संस्थागत ज्ञान साझा करना, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करना और वियतनाम के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के विकास में सहयोग करना है
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के किस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर: प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया गया
प्रश्न: विश्व जूनोसिस दिवस प्रतिवर्ष विश्व के पहले रेबीज टीके के सफल प्रयोग की स्मृति में किस वैज्ञानिक के सम्मान में मनाया जाता है?
उत्तर: लुई पाश्चर, जिन्होंने विश्व का पहला सफल रेबीज टीका विकसित कर उसका सफलतापूर्वक प्रयोग किया था
प्रश्न: हाल ही में विधिक मापविज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 में संशोधन कर उच्च क्षमता वाले वजन मापने वाले उपकरणों के लिए अनिवार्य मानक भार की आवश्यकता को अधिकतम क्षमता के 50% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया गया है?
उत्तर: 20%, जिससे उद्योगों के लिए अनुपालन लागत कम होगी तथा परीक्षण एवं सत्यापन प्रक्रिया अधिक व्यावहारिक और सरल बनेगी
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य ने स्टार्टअप नीति 2026 तथा डेटा सेंटर नीति 2026 को मंजूरी दी है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश ने निवेश, नवाचार एवं डिजिटल अवसंरचना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप नीति 2026 और डेटा सेंटर नीति 2026 को मंजूरी दी है
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के किस स्थान पर ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया?
उत्तर: प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया
प्रश्न: हाल ही में ICMR-राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (NIRWoH) और IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित प्लेसेंटा-ऑन-चिप प्लेटफॉर्म का उपयोग किस अध्ययन में किया जाएगा?
उत्तर: इसका उपयोग मानव गर्भावस्था, गर्भावस्था जटिलताओं, दवा सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य अनुसंधान में किया जाएगा
प्रश्न: हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री अलेक्जेंड्रु मुंटेनु ने इस्तीफा दिया?
उत्तर: मोल्दोवा के प्रधानमंत्री अलेक्जेंड्रु मुंटेनु ने इस्तीफा दिया, जिससे देश की कैबिनेट भंग हो गई
प्रश्न: हाल ही में कीको फुजीमोरी किस देश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं?
उत्तर: कीको फुजीमोरी पेरू की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं और वे पिछले 10 वर्षों में पेरू की 9वीं राष्ट्रपति बनने जा रही हैं
प्रश्न: सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स (SOLVE) सॉलिड मोटर, जिसका हाल ही में ISRO द्वारा परीक्षण किया गया, का संबंध किस मिशन से है?
उत्तर: SOLVE को गगनयान क्रू मॉड्यूल की एकीकृत पैराशूट मंदन प्रणाली के परीक्षण के लिए विकसित किया जा रहा है
प्रश्न: हाल ही में विकसित पदार्थ की नई क्वांटम अवस्था ‘फ्रैक्शनल फर्मी सी’ किस क्षेत्र में उपयोगी मानी जा रही है?
उत्तर: यह खोज क्वांटम सिमुलेशन, सटीक संवेदन, सुरक्षित क्वांटम संचार और अगली पीढ़ी के सामग्री अनुसंधान में उपयोगी हो सकती है
प्रश्न: हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध कोयला खनन रोकने के लिए किस पहल को अपनाने का निर्देश दिया?
उत्तर: उन्होंने अवैध खनन, कोयला चोरी और अनधिकृत परिवहन रोकने के लिए ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ अपनाने का निर्देश दिया
प्रश्न: हाल ही में प्रभावी हुए भारत-इज़राइल द्विपक्षीय निवेश समझौते (BIA) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य निवेशकों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और पूर्वानुमेय ढांचा प्रदान कर द्विपक्षीय निवेश को बढ़ावा देना है