क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

यह खंड आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप समसामयिक घटनाओं की व्यापक, अद्यतन और परीक्षा-उन्मुख सामग्री उपलब्ध कराता है। इसमें सामयिक खबरें, संक्षिप्त खबरें, करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स, डेली करेंट अफेयर्स क्विज़, खेल समसामयिकी और राज्य समसामयिकी शामिल हैं।

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: 14 अक्टूबर, 2026 को पहले आसियान–भारत रक्षा थिंक टैंक फोरम का आयोजन नई दिल्ली के किस संस्थान में हुआ?
उत्तर: मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (MP-IDSA)
प्रश्न: 14 अक्टूबर, 2026 को सहकारिता मंत्रालय ने बहुराज्यीय सहकारी समितियों के लिए कौन-सा नया ऑडिट रिपोर्टिंग आदेश अनिवार्य किया?
उत्तर: बहुराज्यीय सहकारी समितियाँ (लेखा परीक्षक रिपोर्ट) आदेश, 2026 (MSCARO-2026)
प्रश्न: 14 अक्टूबर, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस मंजूर किया?
उत्तर: 11,40,770 कर्मचारी
प्रश्न: 14 अक्टूबर, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना को कितने वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दी?
उत्तर: पाँच वर्ष (2026–27 से 2030–31)
प्रश्न: 13 अक्टूबर, 2026 को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने चुनिंदा UPI व्यापारी भुगतानों पर प्रस्तावित 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को कब तक की समय सीमा के लिए स्थगित किया?
उत्तर: दिवाली के बाद
प्रश्न: 13 अक्टूबर, 2026 को किस एक योजना के पाँच वर्ष पूरे हुए?
उत्तर: पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान
प्रश्न: अक्टूबर 2026 में किस केंद्रशासित प्रदेश को ULLAS के तहत 100% साक्षर घोषित किया गया?
उत्तर: लक्षद्वीप
प्रश्न: 13 अक्टूबर, 2026 को श्रीलंका के विरुद्ध तीन मैचों की द्विपक्षीय पुरुष T20I श्रृंखला में 238 रन बनाकर भारत के अभिषेक शर्मा (229 रन) का रिकॉर्ड किस क्रिकेटर ने तोड़ा?
उत्तर: साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
प्रश्न: 14 अक्टूबर, 2026 को संग्रहालय आने वाले पर्यटकों को जलपान की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय में नए आगंतुक कियोस्क का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: नृपेंद्र मिश्रा
प्रश्न: हाल ही में मिस्र में आयोजित निशानेबाजी विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 240.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर: उदयवीर सिद्धू ने
प्रश्न: राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का आयोजन कब और कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर: 13 से 31 अक्टूबर, 2026 तक पुन्नमी घाट, विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में
प्रश्न: 8 से 11 अक्टूबर, 2026 तक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस देश की आधिकारिक यात्रा की?
उत्तर: सिंगापुर
प्रश्न: अक्टूबर 2026 में भाषिणी के श्रुतलेख प्लेटफॉर्म का उपयोग किस संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुआ?
उत्तर: राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG), मसूरी
प्रश्न: 13 अक्टूबर, 2026 को भारत और चेक गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग संबंधी बैठक कहाँ हुई?
उत्तर: नई दिल्ली में