क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में संसद द्वारा पारित ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को छोड़कर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या कितनी कर दी गई है?
उत्तर: संसद द्वारा पारित इस विधेयक के तहत CJI को छोड़कर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है
प्रश्न: भ्रष्टाचार के मामलों में भगोड़े अपराधियों का पता लगाने एवं प्रत्यर्पण सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत ने ब्रिक्स भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह (BRICS ACWG) की दूसरी बैठक में किस नेटवर्क की स्थापना का प्रस्ताव रखा है?
उत्तर: भारत ने भ्रष्टाचार के मामलों में भगोड़े अपराधियों का पता लगाने एवं प्रत्यर्पण सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘कानून प्रवर्तन व्यवसायियों के ब्रिक्स नेटवर्क’ की स्थापना का प्रस्ताव रखा
प्रश्न: हाल ही में बिहार मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कितने विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर: बिहार मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 19 विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है
प्रश्न: हाल ही में गुजरात सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा उपभोक्ताओं को गैर-दुग्ध उत्पादों से भ्रमित होने से बचाने के उद्देश्य से किन उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं बिक्री पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर: गुजरात सरकार ने अनधिकृत एनालॉग पनीर, चीज़ एवं मक्खन के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं बिक्री पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया है
प्रश्न: हाल ही में गुजरात सरकार ने नदी पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कितनी यात्री क्षमता वाले लक्ज़री क्रूज़ के संचालन की घोषणा की है?
उत्तर: गुजरात सरकार ने एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट नर्मदा नदी पर नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 600-यात्री क्षमता वाले लक्ज़री क्रूज़ के संचालन की घोषणा की
प्रश्न: हाल ही में डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स की रोकथाम तथा साइबर अपराध शिकायतों के त्वरित पंजीकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में किस व्यवस्था को अपनाने पर बल दिया है?
उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स की रोकथाम तथा साइबर अपराध शिकायतों के त्वरित पंजीकरण के लिए देशभर में ई-ज़ीरो एफआईआर (e-Zero FIR) व्यवस्था को अपनाने पर बल दिया है
प्रश्न: हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में नीतिगत रेपो दर को कितने प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है?
उत्तर: RBI ने वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं एवं भू-राजनीतिक तनावों के बीच नीतिगत रेपो दर 5.25% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है
प्रश्न: पद्मश्री सम्मानित शिक्षाविद् एवं पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल, जिनका हाल ही में निधन हुआ, ने किन-किन राज्यों के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था?
उत्तर: डॉ. डी. वाई. पाटिल ने त्रिपुरा, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था
प्रश्न: हाल ही में WHO की कैंसर अनुसंधान इकाई ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (IARC) ने किन तीन व्यापक रूप से प्रयुक्त दवाओं को ग्रुप-1 कैंसरकारी दवा के रूप में वर्गीकृत किया है?
उत्तर: IARC ने हाइड्रोक्लोरोथियाज़ाइड, वोरिकोनाज़ोल एवं टैक्रोलिमस को ग्रुप-1 कैंसरकारी (Carcinogens) के रूप में वर्गीकृत किया है
प्रश्न: हाल ही में शुरू की गई क्लाउडेड लेपर्ड संरक्षण कार्ययोजना (CAP) में आवास पुनर्स्थापन एवं वन्यजीव गलियारों के संरक्षण हेतु पूर्वोत्तर भारत में कितने प्राथमिक संरक्षण परिदृश्यों की पहचान की गई है?
उत्तर: क्लाउडेड लेपर्ड संरक्षण कार्ययोजना (CAP) में आवास पुनर्स्थापन एवं वन्यजीव गलियारों के संरक्षण हेतु पूर्वोत्तर भारत के 14 प्राथमिक संरक्षण परिदृश्यों की पहचान की गई है