क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: 28 फरवरी, 2026 को इज़राइल-अमेरिका हमलों में किस ईरानी नेता की कथित रूप से मृत्यु हो गई?
उत्तर: अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई
प्रश्न: सानंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) सुविधा का उद्घाटन किस राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत हुआ?
उत्तर: इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM)
प्रश्न: जम्मू एवं कश्मीर ने अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीत में किस टीम को हराया?
उत्तर: कर्नाटक क्रिकेट टीम
प्रश्न: हाल ही में किस संस्थान में “सेंट्रल फैसिलिटी फॉर रिकॉम्बिनेंट सेल्स एंड सेंसर्स” का उद्घाटन किया गया?
उत्तर: बीआरआईसी-राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (BRIC-RGCB), तिरुवनंतपुरम
प्रश्न: हाल ही में तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्ग-332A के किस खंड का शिलान्यास किया गया?
उत्तर: मरक्कनम-पुडुचेरी खंड