समसामयिकी प्रश्न - 18 December 2021

आर्थिकी

बैंकिंग कानून (संशोधन विधेयक) 2021 के


बैंकिंग कानून (संशोधन विधेयक) 2021 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. केंद्रीय बजट 2021-22 में वित्त मंत्री द्वारा बताए गए विनिवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिये दो सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के निजीकरण हेतु विधेयक का उद्देश्य वर्ष 1970 और वर्ष 1980 के बैंकिंग कंपनियों के अधिग्रहण और हस्तांतरण कानूनों तथा बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 में संशोधन करना है।
  2. इस कदम से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में न्यूनतम सरकारी हिस्सेदारी 76 % से कम होकर 49% हो जाएगी।
  3. इसका उद्देश्य संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) का निजीकरण करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

आर्थिकी

भुगतान बैंक


भुगतान बैंक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

A
भुगतान बैंक, एक निश्चित सीमा तक ही जमा स्वीकार कर सकते हैं। वर्तमान में, जमा राशि स्वीकार करने की अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति 200,000 रुपये है।
B
ये बैंक क्रेडिट कार्ड प्रदान कर सकते हैं।
C
भुगतान बैंक, एटीएम और डेबिट कार्ड के साथ-साथ ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सुविधा प्रदान कर सकते हैं।
D
भुगतान बैंक एक विशेष प्रकार के बैंक हैं जिन्हें कुछ सीमित बैंकिंग क्रियाकलाप की अनुमति है, जिसमें प्रमुख है कि ये बैंक ग्राहकों से जमा ले सकते हैं किंतु लोन नहीं दे सकते।

राष्ट्रीय

विशेष श्रेणी राज्य


विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है?

A
संविधान में किसी राज्य को ‘विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा’ देने से संबंधित प्रावधान नहीं है।
B
यह दर्जा, भौगोलिक और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन का सामना कर रहे राज्यों के विकास में सहायता हेतु केंद्र सरकार द्वारा किया गया एक वर्गीकरण है।
C
यह वर्गीकरण वर्ष 1959 में चौथे वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर किया गया था।
D
यह वर्गीकरण गाडगिल फार्मूले पर आधारित था।

राष्ट्रीय

कृषि सिंचाई योजना


प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के क्या उद्देश्य है?

A
क्षेत्रीय स्तर पर सिंचाई में निवेश का अभिसरण
B
सुनिश्चित सिंचाई के तहत खेती योग्य क्षेत्र का विस्तार करना (हर खेत को पानी)
C
पानी की बर्बादी को कम करने के लिये ऑन-फार्म जल उपयोग दक्षता में सुधार
D
उपयुक्त सभी

राष्ट्रीय

स्वर्ण पदक


राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में निम्न में से किसने 8 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है?

A
पूनम यादव
B
पूर्णिमा पांडे
C
मीराबाई चानू
D
झिली डालाबेहड़ा

राष्ट्रीय

महिलाओं की शादी की न्यूनतम उम्र


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विवाह के लिए महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर कितने वर्ष रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

A
19 वर्ष
B
21 वर्ष
C
25 वर्ष
D
24 वर्ष

राष्ट्रीय

‘मनोहरी गोल्ड टी’


पिछले दिनों बेहद सुर्खियों में रही ‘मनोहरी गोल्ड टी’ का संबंध किस राज्य से है?

A
अरूणाचल प्रदेश
B
हिमाचल प्रदेश
C
सिक्कम
D
असम

राष्ट्रीय

बेस्ट फीमेल डेब्यू पैरालम्पिक अवार्ड 2021


भारत के किस निशानेबाज को बेस्ट फीमेल डेब्यू पैरालम्पिक अवार्ड 2021 में किस खिताब से नवाजा गया है?

A
पूजा यादव
B
अवनि वैश्य
C
अवनि लखेरा
D
सुनिता देवी

विज्ञान प्रौद्योगिकी

पार्कर सोलर प्रोब


पार्कर सोलर प्रोब का वैज्ञानिक उद्देश्य है-

A
सौर कोरोना और सौर हवा को गर्म करने और गति प्रदान करने वाली ऊर्जा के प्रवाह का पता लगाना।
B
सौर हवा के स्रोतों पर प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र की संरचना और गतिशीलता का निर्धारण करना।
C
ऊर्जा कणों को गति प्रदान करने और इनका परिवहन करने वाली प्रणाली का अन्वेषण करना।
D
उपयुक्त सभी

विज्ञान प्रौद्योगिकी

परमाणु ऊर्जा


भारत की मौजूदा परमाणु ऊर्जा क्षमता (Nuclear Power Capacity) है ?

A
6,780 मेगावाट
B
5780 मेगावाट
C
4780 मेगावाट
D
7780 मेगावाट

विज्ञान प्रौद्योगिकी

एक्स-रे स्पेस टेलीस्कोप


हाल ही में निम्न में से किस स्पेस एजेंसी ने ब्लैक होल के रहस्यों को उजागर करने के लिए एक्स-रे स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया?

A
इसरो (भारत)
B
नासा (अमेरिका)
C
JAXA (जापान)
D
Roscosmos (रूस)

अंतरराष्ट्रीय

टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई)


कोरोना महामारी के दौरान अभूतपूर्व पहल और राहत कार्यों के लिए किस इंस्टीट्यूट को टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) अवार्ड एशिया 2021 प्रदान किया गया है?

A
भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर
B
कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर
C
दिल्ली विश्वविद्यालय
D
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय

अंतरराष्ट्रीय

Ngadag Pel Gi Khorlo पुरस्कार


किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक अवार्ड Ngadag Pel gi Khorlo से सम्मानित किया है?

A
नेपाल
B
भूटान
C
श्रीलंका
D
मालदीव

राष्ट्रीय

​दुर्गा पूजा


दुर्गा पूजा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. दुर्गा पूजा को दिसंबर, 2021 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है।
  2. इस त्योहार की शुरुआत उड़ीसा से हुई, जिसमें देश में सबसे बड़ा उड़ीया समुदाय है, यह त्योहार भारत के कई अन्य हिस्सों और दुनिया में भी मनाया जाता है।
  3. दुर्गा पूजा पाँच दिवसीय त्योहार है जो नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव की पाँचवीं रात से शुरू होता है और दसवें दिन दशमी को समाप्त होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

राष्ट्रीय

विशेष श्रेणी वर्गीकरण


विशेष श्रेणी के राज्य के दर्जे के लिये निम्नलिखित में कौन-कौन से मानदंड निर्धारित है?

  1. पहाड़ी क्षेत्र
  2. कम जनसंख्या घनत्व और/या जनजातीय जनसंख्या का बड़ा हिस्सा
  3. पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं की सामरिक स्थिति
  4. आर्थिक और बुनियादी अवसंरचना का पिछड़ापन;
  5. राज्य वित्त की अव्यवहार्य प्रकृति

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1, 2 और 3
B
केवल 1, 3
C
1, 2, 3 ,5
D
उपर्युक्त सभी

राष्ट्रीय

​छठी अनुसूची


छठी अनुसूची के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

A
अनुच्छेद 244 के तहत छठी अनुसूची, स्वायत्त प्रशासनिक प्रभागों- स्वायत्त ज़िला परिषद (ADCs) के गठन का प्रावधान करती है।
B
छठी अनुसूची में चार उत्तर-पूर्वी राज्यों मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और मेघालय में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन हेतु विशेष प्रावधान शामिल हैं।
C
प्रत्येक स्वायत्त ज़िले में एक ज़िला परिषद होती है, जिसमें 30 सदस्य होते हैं, जिनमें से चार राज्यपाल द्वारा मनोनीत होते हैं और शेष 26 वयस्क मताधिकार के आधार पर चुने जाते हैं।
D
राज्यों में आदिवासी क्षेत्रों को स्वायत्त ज़िलों के रूप में गठित किया गया है।

राष्ट्रीय

विजय दिवस


हर वर्ष भारत में विजय दिवस कब मनाया जाता है?

A
15 दिसंबर
B
16 दिसंबर
C
17 दिसंबर
D
18 दिसंबर

राष्ट्रीय

'चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी'


हाल ही में 'चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी' का चेयरमैन किसे बनाया गया है?

A
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी
B
जनरल एमएम नरवणे
C
एडमिरल आर हरि कुमार
D
इनमें से कोई नहीं

राष्ट्रीय

हवाई अड्डा


कौन सा हवाई अड्डा चार रनवे वाला देश का पहला हवाई अड्डा बन जाएगा?

A
केंपागौड़ा हवाई अड्डा
B
सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा
C
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
D
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

राष्ट्रीय

साहित्यकार दामोदर मावजो


कोंकणी के साहित्यकार दामोदर मावजो (2021) को निम्न में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A
रामानुजन पुरस्कार
B
नोबल पुरुस्कार
C
ज्ञानपीठ पुरुस्कार
D
अकैडमी पुरुस्कार

पर्यावरण

काजुवेली वेटलैंड


काजुवेली वेटलैंड हाल ही में किस राज्य का 16वां पक्षी अभ्यारण्य घोषित किया है?

A
केरल
B
तमिलनाडु
C
कर्नाटक
D
गुजरात

अंतरराष्ट्रीय

​संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुच्छेद 21 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की संरचना से संबंधित है।
  2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की प्राथमिक ज़िम्मेदारी दी गई है और जब भी वैश्विक शांति पर कोई खतरा उत्पन्न होता है तब परिषद की बैठक आयोजित की जाती है।
  3. यद्यपि संयुक्त राष्ट्र के अन्य अंग सदस्य राज्यों के लिये सिफारिशें करते हैं, किंतु सुरक्षा परिषद के पास सदस्य देशों के लिये निर्णय लेने और बाध्यकारी प्रस्ताव जारी करने की शक्ति होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

अंतरराष्ट्रीय

​यूनेस्को


यूनेस्को के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

A
इसके 193 सदस्य देश और 11 संबद्ध सदस्य हैं। भारत वर्ष 1946 में यूनेस्को में शामिल हुआ था।
B
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन' (UNESCO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
C
इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया के वियना में है।
D
संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने यूनेस्को की सदस्यता वर्ष 2019 में औपचारिक रूप से छोड़ दी थी।

अंतरराष्ट्रीय

शत प्रतिशत कागज रहित


कौन-सी सरकार शत प्रतिशत कागज रहित होने वाली दुनिया की पहली सरकार बन गई है?

A
सिंगापुर सरकार
B
दुबई सरकार
C
मालदीव सरकार
D
दिल्ली सरकार

अंतरराष्ट्रीय

डेटा एनालिटिक्स कंपनी


डेटा एनालिटिक्स कंपनी YouGov ने एक सर्वे के बाद दुनिया के 20 सबसे प्रशंसनीय शख्सियतों की सूची जारी की है जिसमें पीएम मोदी का स्थान कौन-सा है?

A
पांचवां
B
छठा
C
सातवां
D
आठवां

आर्थिकी

‘लघु वित्त बैंक’(SFBs)


लघु वित्त बैंक के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?

A
‘लघु वित्त बैंक’ (SFBs) कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत एक ‘पब्लिक लिमिटेड कंपनी’ के रूप में पंजीकृत होते हैं।
B
वित्तीय समावेशन पर गठित ‘विमल जालान समिति’ द्वारा इनकी ‘लघु वित्त बैंकों’ की स्थापना के लिए सुझाव दिया गया था।
C
ये बैंक, अन्य वाणिज्यिक बैंकों की तरह, सभी बुनियादी बैंकिंग गतिविधियों, जैसे कि ऋण देने और जमा स्वीकार करने में संलग्न हो सकते हैं।
D
लघु वित्त बैंक बड़ी राशि के ऋण नहीं दे सकते।

Submit