इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार-2022

  • 21 Nov 2023

वर्ष 2022 के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 19 नवंबर, 2023 को संयुक्त रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया को प्रदान किया गया।

  • पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आईएमए के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) रॉय के. जॉर्ज को यह सम्मान प्रदान किया।
  • यह पुरस्कार भारत में कोविड-19 योद्धाओं के अथक प्रयासों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
  • इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार का उद्देश्य उन महिलाओं, पुरुषों तथा संस्थानों को सम्मानित करना है, जिन्होंने मानवता और पृथ्वी की सेवा में अनुकरणीय कार्य किया है।
  • इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1986 में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा की गई थी।
  • यह पुरस्कार प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है, जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।