मिस यूनिवर्स 2023 : शेन्निस पलासियोस

  • 21 Nov 2023

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता। 'मिस यूनिवर्स’ का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं।

  • मिस यूनिवर्स-2023 प्रतियोगिता का आयोजन 19 नवंबर, 2023 को एल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में किया गया था।
  • इस सौंदर्य प्रतियोगिता में थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड और ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन को क्रमशः प्रथम और द्वितीय उपविजेता चुना गया।
  • इस प्रतियोगिता में कुल 84 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।
  • मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की श्वेता शारदा ने भाग लिया था।