अरुणाचल प्रदेश में 'म्यूजिक फ्रॉग' की एक नई प्रजाति की खोज

  • 24 Nov 2023

वैज्ञानिकों ने रूपात्मक, आणविक और ध्वनिक साक्ष्यों के आधार पर अरुणाचल प्रदेश में 'म्यूजिक फ्रॉग' की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम ‘निदिराना नोआदिहिंग’ है।

  • इस खोज से संबंधित अध्ययन हाल ही में जर्नल ‘ज़ूटैक्सा’ में प्रकाशित किया गया।
  • यह मेढक निडिराना वंश (genus Nidirana) से संबंधित है। इसका नाम नोआ-दिहिंग नदी के नाम पर रखा गया था, जो उस स्थान के निकट है जहां नमूनों की खोज और संग्रह किया गया था।
  • यह मेंढक, जिसे नोआ-दिहिंग म्यूजिक फ्रॉग के नाम से भी जाना जाता है, चांगलांग और लोहित जिलों में पाया जाता है।
  • मेंढक की इस नई प्रजाति (निदिराना नोआदिहिंग) का शरीर "मजबूत" होता है, नर की लंबाई लगभग 1.8 इंच से 2 .3 इंच के बीच होती है, जबकि मादा की लंबाई लगभग 2.4 इंच से 2.6 इंच के बीच होती है।
  • मेंढकों की पीठ पर हड्डी के उभार के साथ गोल थूथन (rounded snout) और चिकनी त्वचा होती है।
  • मेंढक की यह नई प्रजाति दलदलों, तालाबों और धान के खेतों में रहने के लिए जानी जाती है और यह प्रायः अपने अंडे देने के लिए घोसले का निर्माण करती है।