अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन परिषद् के लिए भारत पुनः चुना गया

  • 02 Dec 2023

भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) परिषद के लिए लंदन में 1 दिसंबर, 2023 को हुए चुनाव में 2024-25 द्विवार्षिक सत्र के लिए सर्वाधिक वोट के साथ पुनः चुन लिया गया।

  • भारत "अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सबसे अधिक रुचि" वाले 10 देशों की श्रेणी में आता है।
  • इन 10 देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आते हैं।
  • भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी 'अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सर्वाधिक रुचि' वाले 10 देशों में शामिल है।
  • आईएमओ परिषद की 33वीं सभा 27 नवंबर से 6 दिसंबर 2023 के बीच लंदन स्थित आईएमओ मुख्यालय में आयोजित की जा रही है।
  • परिषद आईएमओ का एक कार्यकारी निकाय है, जो कि संगठन के काम-काज की निगरानी के लिए उत्तरदायी होता है।
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की स्थापना 17 मार्च, 1948 को जिनेवा सम्मेलन के दौरान एक समझौते के द्वारा की गई, इसका मुख्यालय लंदन में है।