मनीषा पाढ़ी, पहली महिला एडीसी नियुक्त

  • 06 Dec 2023

स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को 29 नवंबर, 2023 को मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने एड-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया।

  • मनीषा भारत की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी हैं, जिन्हें देश में किसी राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • इससे पूर्व मनीषा पाढ़ी वायु सेना स्टेशन, पुणे, बिदार और भटिंडा में कई अलग-अलग पदों पर कार्य कर चुकी हैं।
  • एड-डी-कैंप राज्य के प्रमुख सहित उच्च पद के व्यक्ति का निजी सहायक या सचिव होता है।
  • भारत में एड-डी-कैंप एक ऐसे सम्मान की उपाधि है, जिसे पोस्ट-नॉमिनल लेटर एडीसी से सम्मानित किया जाता हैं।