आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023

  • 07 Dec 2023

आर्मेनिया के येरेवन में 23 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया।

  • आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल ने 3 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक प्राप्त किए।

भारतीय पदक विजेताओं की सूची:

महिला वर्ग:

  • स्वर्ण : पायल (48 किलोग्राम), निशा (52 किलोग्राम) और आकांक्षा (70 किलोग्राम)
  • रजत : अमिषा (54 किलोग्राम), विनी (57 किलोग्राम), श्रुष्टि साठे (63 किलोग्राम), मेघा (80 किलोग्राम) और प्राची टोकस (80 किलोग्राम से ज्यादा)
  • कांस्य : नेहा लुंथी (46 किलोग्राम), परी (50 किलोग्राम), निधि ढुल (66 किलोग्राम) और कृतिका (75 किलोग्राम)

पुरुष वर्ग:

  • रजत : जतिन (54 किलोग्राम), साहिल (75 किलोग्राम), हार्दिक पंवार (80 किलोग्राम) और हेमंत सांगवान (80 किलोग्राम से ज्यादा)
  • कांस्य : सिकंदर (48 किलोग्राम)