यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में ‘गरबा’ नृत्य शामिल

  • 07 Dec 2023

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने गुजरात के पारंपरिक ‘गरबा’ नृत्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।

  • यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर सरकारी समिति की 18वीं बैठक 5 से 9 दिसंबर, 2023 तक बोत्सवाना के कसाने शहर में आयोजित हो रही है।
  • इसी बैठक के दौरान यूनेस्को द्वारा यह निर्णय लिया गया।
  • गुजरात का गरबा नृत्य इस सूची में शामिल होने वाला भारत का 15वां अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है।
  • यह नृत्य सामाजिक और लैंगिक समावेशिता को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
  • गरबा नृत्य को ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की सुरक्षा के लिए 2003 कन्वेंशन’ के तहत इस सूची में शामिल किया गया है।
  • यह महिलाओं द्वारा पानी से भरे हुए मिट्टी के बर्तन को सर पर रखकर किया जाने वाला नृत्य है।