फोर्ब्स 2023: विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची

  • 07 Dec 2023

बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स (Forbes) ने हाल ही में वर्ष 2023 के लिए विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 4 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है।

  • फोर्ब्स की इस वार्षिक सूची में नामित 100 महिलाओं में भारत से निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा, सोमा मंडल और किरण मजूमदार-शॉ को भी शामिल किया गया है।
  • सीतारमण ने लगातार 5वें साल इस सूची में जगह बनाई है और वे 32वें स्थान पर हैं।
  • यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को फोर्ब्स ने पहला स्थान दिया है।
  • उर्सुला वॉन डेर लेयेन को जुलाई 2019 में यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।
  • इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड हैं, वे यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं।

विश्व की 5 'सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची

रैंक

नाम

देश

क्षेत्र

1

उर्सुला वॉन डेर लेयेन

बेल्जियम

राजनीति

2

क्रिस्टीन लेगार्ड

जर्मनी

राजनीति

3

कमला हैरिस

संयुक्त राज्य अमेरिका

राजनीति

4

जियोर्जिया मेलोनी

इटली

राजनीति

5

टेलर स्विफ्ट

संयुक्त राज्य अमेरिका

मीडिया और मनोरंजन